शिक्षक दिवस पर निबंध – Essay on Teachers Day in Hindi

Essay on Teachers Day in Hindi

Essay on Teachers Day in Hindi: नमस्कार दोस्तों! आज हमने Teachers Day के इस शुभ दिन पर आप सभी के लिए बहुत ही सरल भाषा में शिक्षक दिवस पर हिंदी में निबंध लिखा है|

ज़िन्दगी में एक शिक्षक की क्या एहमियत होती है यह बात एक विद्यार्थी से बेहतर और कोई नहीं जानता है| शिक्षक एक ऐसा इंसान होता है जो सभी बच्चों के साथ बिना किसी भेदभाव के सब के साथ एक सामान पेश आता है| शिक्षक सभी छात्रों को अपने बच्चों की तरह संभालता है और उन्हें सच्चाई के मार्ग पर चलना सिखाता है|

शिक्षक दिवस पर निबंध – Essay on Teachers Day in Hindi

Short Essay on Teachers Day in Hindi

शिक्षक एक ऐसा इंसान होता है जो बच्चो को सफल बनाने में अपनी पूरी जान लगा देता है| हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप मनाया जाता है| यह दिन हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है| यह दिन शिक्षकों के सम्मान में बड़े ही धूमधाम और ख़ुशी के साथ मनाया जाता है|

इस दिन शिक्षकों को छात्रों के ज़िन्दगी में योगदान देने के लिए सम्मान प्रकट किया जाता है| परन्तु मेरा ये मान ना हैं हमें सिर्फ टीचर्स डे वाले दिन ही नहीं बल्कि हर एक दिन हमारे अध्यापको का सम्मान करना चाहिए क्योंकि जो योगदान वो हमारी ज़िन्दगी को सफल बनाने में देते हैं वो किसी से कम नहीं होता है| इस दुनिया में अगर कोई दूसरा माँ-बाप होता है तो वो एक शिक्षक होता है|

जो हमेशा हमारी हर एक गलती पर हमे समझाता है| ना जाने हम कितनी गलतियां करते हैं परन्तु वो हमसे कभी हार नहीं मानता हैं, और हमें हमेशा प्यार से समझाता है… हाँ कभी कबार वो हमे गुस्सा करके डाट भी देता है और हमे मार भी देता है पर वो जो करता है हमारे भले के लिए करता है|

हमारी ज़िन्दगी में सिर्फ हमारा अध्यापक ही अकेला शिक्षक नहीं होता है बल्कि हर वो परिस्थिति जो हम एक अच्छा इंसान बनाती है, हमारे माता पिता जो हमे अच्छी आदते सिखाते हैं यह सब भी हमारी ज़िन्दगी में एक शिक्षक ही होते हैं|

यह भी जरूर पढ़े: शिक्षक दिवस पर 5 सर्वश्रेष्ठ कवितायें – Poem on Teacher Day in Hindi

Long Essay on Teachers Day in Hindi

हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था| यह दिन बहुत ही धूमधाम और ख़ुशी से मनाया जाता है| शिक्षक एक ऐसा इंसान होता है जो हमे जीवन में सही रहा दिखता है और हमारा जीवन सफल बनाता है|

शिक्षक का जीवन में होने का महत्व क्या होता है यह एक विद्यार्थी से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है, जिस तरह छात्र शिक्षक के अपने बच्चो की तरह होते हैं उसी तरह शिक्षक छात्रों के लिए माँ बाप से काम नहीं होते हैं, शिक्षकों का छात्रों का जीवन कामयाब बनाने में बहुत एहम योगदान होता है|

हर साल शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों को छात्रों के जीवन में योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है अर्थात उनके लिए सम्मान प्रकट किया जाता है| इस दिन स्कूलों में छात्रों द्वारा कक्षाओं में जाके शिखको से cakes कटवाए जाते हैं, और विद्यार्थियों द्वारा उनको कार्ड, पैन और अन्य उपहार दिए जाते हैं, ये तोफे शिक्षक के सम्मान में दिए जाते हैं| हम कितने भी तोफे देले परन्तु जो योगदान एक गुरु का विद्यार्थी के जीवन में रहता है उससे हम कभी लौटा नहीं सकते हैं|

परन्तु हमे उन्हें अपनी ज़िन्दगी में सफल होके खुश जरूर कर सकते हैं, और असली मायने में हर शिक्षक ये ही चाहता है, और छात्र का अपनी ज़िन्दगी में सफल या कामयाब होना किसी भी शिक्षक के लिए किसी तोफे से काम नहीं है|

इतना ही नहीं शिक्षक दिवस के दिन पर आप अगर अपना सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम खोलकर देखे तो आपको नजर आएगा कि पूरे सोशल मीडिया परइस डिजिटल दुनिया में सभी छात्र अपने शिक्षकों को अपनी उनके साथ तस्वीरें शेयर करके, उन पर कविताएं लिखकर, उन पर शायरियां लिखकर उनका धन्यवाद करते हैं और उन्हें शिक्षक दिवस की दिल से बधाइयां देते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं, उन्हें जीवन में सफल बनाने के लिए|

अगर आप अपने शिक्षक को धन्यवाद देना चाहते हैं उनके काम और उनकी आप के प्रति निष्ठा और मेहनत के लिए तो शिक्षक दिवस का दिन सबसे बेस्ट दिन होता है उनको धन्यवाद करने का, उनको सम्मानित करने का, उनको अपनी भावनाएं बताने का|

हमें हमारी जिंदगी में कामयाब बनाने वाला हर इंसान हर परिस्थिति जैसे हमारे मां-बाप हमारे शिक्षक हमारे गुरु हर चीज हर परिस्थिति हर कठिनाई जो हमे कामयाब और एक अच्छा और सच्चा इंसान बनाती है वो हमारी जिंदगी में हमारे लिए एक शिक्षक है|

यह भी जरूर पढ़े: शिक्षक दिवस पर जोशीला भाषण – Teacher Day Speech in Hindi

हमें उम्मीद आपको हमारा Essay on Teachers Day in Hindi पसंद आया होगा| इसे लेख को आप अपनी परीक्षा में भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने शिक्षक के साथ शेयर करके उन्हें टीचर्स डे की बधाई भी दे सकते हैं|

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|