Email क्या है, ईमेल ID कैसे बनाये, कैसे भेजे – Email Kya Hai

Email Kya Hai

Email Kya Hai दोस्तों आज हमने ईमेल क्या है विस्तार में और आसान भाषा में बताया है| आधुनिक दुनिया में अब ईमेल किसी जरुरी चीज़ से कम नहीं है, इसका आविष्कार 1978 में हुआ था, अभी के समय में एक जगह से दूसरी जगह सन्देश भेजने का यह एक सबसे आसान, सुरक्षित और लोकप्रिय साधन है|

ईमेल क्या है? – What is Email

दोस्तों अब हम आपको बड़ी ही आसान भाषा में समझायेंगे Email Kya Hai इसलिए अच्छे से ध्यान दीजियेगा, प्राचीन काल में हम लोग अपना सन्देश चिट्टी या डाक की मदद से एक जगह से दूसरी जगह भेजते थे, परन्तु इंटरनेट के आने के बाद से दुनिया में लाखो बदलाव आये हैं, जिनमे से एक ने हमारा सन्देश एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक भेजने की प्रक्रिया का केवल समय ही नहीं कम किया, परन्तु इसने हमारी चिट्टी को भेजने के पैसे भी बचाये, इसका नाम है Email. आप ईमेल की सहायता से देश के किसी भी कोने से कही पर भी किसी को भी सुरक्षित रूप से अपना सन्देश भेज सकते हैं, और साथ ही आप इसमें कुछ तस्वीरें या videos भी शामिल कर सकते हैं|

है ना कमाल का अविष्कार, और सबसे फायदे की बात तो है की यह एक दम फ्री अर्थात मुफ्त की सेवा है| इसके लिए बस आपको google gmail पर अपना अकाउंट बनान पड़ता है| यदि आप भी इस शानदार सेवा का मज़ा उठाने चाहते हैं और जानना चाहते हैं ईमेल आईडी कैसे बनाते हैं, तो हमारे लेख आगे पढ़े|

ईमेल आईडी कैसे बनाते हैं? – How to Make Email Id in Hindi

ईमेल आईडी बनाना बहुत आसान होता है, यदि आपको भी अपने लिए एक बनानी है, तो निचे दिए गए steps को फॉलो करें:

  1. आपको अपना personal email id बनाने के लिए इस लिंक पर जाना होगा – www.gmail.com
  2. उसके बाद आपको वह पर create account वाला बटन दबाना होगा|
  3. गूगल अब आपसे आपकी जरुरी जानकारी जैसे नाम, जन्म की तारिक और साल आदि चीज़े पूछेगा, आपको उन्हें फॉर्म में सही सही भरना है|
  4. अब आपको अपना ईमेल आईडी का नाम रखना होगा जैसे यदि आपका नाम rahul है तो rahulsharma @ gmail . com, एक बात का ध्यान रखियेगा आपको बस @ से पहल वाला नाम लिखना है आगे का गूगल अपने आप लगा लेता है|
  5. अब आपको एक option दिख रहा होगा पासवर्ड डालने का जिससे आप अपना ईमेल login कर पाएंगे, तो अब आप जो भी पासवर्ड रखना चाहते हैं वो वह डाल दीजिये, हम आपको एक टिप देते हैं, की कुछ ऐसा पासवर्ड डालियेगा जो आपको हमेशा याद रहे, क्योकि लोग अक्सर यह भूल जाते हैं और अपना email acconut खो बैठते हैं|
  6. फार्म की साऱी जानकारी भरने के बाद आपको निचे next का बटन दिख रहा होगा, उसपे क्लिक करें|
  7. अब गूगल आपसे आपका मोबाइल नंबर डालने को कहेगा, वो डालिये और फिर आगे बढ़िया next दबा कर और फिर आपके मोबाइल एक otp आएगा उसे गूगल में डालकर अपना अकाउंट verify कराये|
  8. अब गूगल आपको अपनी terms and conditions बताएगा आप उन्हें पड़ने के बाद next दबाकर आगे बढ़ सकते हैं|
  9. मुबारक हो आपका email अकाउंट तैयार है|

अगर आपको ईमेल कैसे भेजते हैं नहीं आता तो हमारा लेख आगे पढ़े, हम बड़ी आसान भाषा में यह समझाया है|

ईमेल कैसे भेजते हैं? – How to Send Email The Right Way in Hindi

ईमेल भेजना बहुत आसान होता है, निचे दिए steps पढ़कर समझे:

  1. आपको अपने स्क्रीन के दाई और एक + का बड़ा सा ऑप्शन दिख रहा होगा, आपको उसपे क्लिक करना है|
  2. अब आपको जिसे सन्देश भेजना है उसका ईमेल लिखना होगा, जैसे मुझे मेरे मित्र सोहैल को ईमेल भेजना है तो मे उसका ईमेल sohailqureshi212 @ gmail . com डालूंगा|
  3. आपको अब अपने सन्देश भेजने का की वजह subject में लिखनी होगी|
  4. अब आप अपना सन्देश निचे बड़े से खाली भाग में लिख सकते हैं, और साथ ही आपको निचे पिन जैसा एक icon दिखेगा आप उसपे क्लिक कर images , videos और documents भी attach कर सकते हैं|
  5. यह सब हो जाने के बाद अब बस आपको send बटन को दबाना है|
  6. मुबारक हो आप ईमेल भेजना सिख गए|

ईमेल का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? – Why is Email Necessary in Hindi

ईमेल को निम्नलिखित कामो की वजह से इस्तेमाल किया जाता है:

  • क्योकि यह एक बहुत ही बेहतरीन साधन है सन्देश को एक स्थान से दूसरे स्थान में भेजने का|
  • यह एक बहुत ही सुरक्षित साधन है confidential information शेयर करने का|
  • ईमेल एक मुफ्त की लाभदारी सेवा है|

ईमेल से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • आपको अपना ईमेल और पासवर्ड हमेशा याद रखना चाहिए|
  • याद रहे आप कभी भी एक साथ कई सारे मेल नहीं भेजने चाइये क्योकि इससे गूगल आपको अकाउंट बंद कर सकता है, क्योकि यह एक तरह का spam है जो google की policies के against है|
  • अपना आईडी पासवर्ड किसी के साथ शेयर ना करे आपको भारी नुक्सान हो सकता है|

यह भी पढ़े:

हम उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको दोस्तों हमारा Email Kya Hai पर लेख पसंद आया होगा, यदि हमारे लेख ने आपकी सहायत की, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ शेयर करना ना भूलें| धन्यवाद!

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|