क्रिसमस पर निबंध – Essay on Christmas in Hindi

Essay on Christmas in Hindi

Essay on Christmas in Hindi : हेलो बच्चो आज हमने आप सभी प्यारे बच्चो के लिए क्रिसमस पर निबंध लिखा है| इस निबंध को कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के छात्र अपनी परीक्षा में भी इस्तेमाल कर सकते हैं| आइये Christmas पर essay शुरू करते हैं|

क्रिसमस पर निबंध – Essay on Christmas in Hindi

प्रस्तावना

क्रिसमस का दिन क्रिस्चियन समुदाय के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है, सभी ईसाइयो के लिए क्रिसमस एक बहुत बड़ा महापर्व अर्थात त्यौहार होता है| इस दिन ईसाइयो के भगवान जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था| हर वर्ष यह महापर्व बहुत धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ 25 दिसंबर को मनाया जाता है| इस महापर्व को केवल ईसाई धर्म के लोग ही नहीं, भारत में मजूद कई लोग ख़ुशी के साथ मानते हैं|

क्रिस्टमस कैसे मनाया जाता है

क्रिसमस के दिन सभी ईसाई अपने घर में पेड़ो को रंग बिरागी लाइटों से सजाते हैं और उसके आस पास एक दूसरे के लिए लाये हुए तौफे रखते हैं| ऐसा माना जाता है की क्रिसमस की रात में सफ़ेद दाड़ी और लाल रंग के वस्त्र धारण कर एक बाबा यानी सैंटा आते हैं और सभी के लिए उपहार छोड़ कर जाते हैं|

इस दिन केक का बहुत महत्व होता है, सभी ईसाइयो के घर में विभिन्न प्रकार के केक बनते हैं, और सभी एक दूसरे के लिए उपहार लाते हैं, और इस शुभ दिन की खुशियां मनाते हैं| इस दिन सभी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को घर पर भोजन के लिए निमंत्रित करते हैं और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा उठाते हैं|

क्रिसमस के दिन कई लोग सैंटा क्लॉस के कपडे पहन कर छोटे छोटे बच्चो को उपहार भी बाटते हैं और उनका विभिन्न प्रकार से मनोरंजन करते हैं|

क्रिसमस का महत्व

इस दिन ईसाइयो के भगवान् जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था, और उन्हें के जन्मदिन की ख़ुशी में यह दिन मनाया जाता है| इस दिन सभी अपनी गलतियों की भगवान् से शमा मांगते हैं, और खुद पर उनकी कृपा बनाये रखने का धन्यवाद करते हैं और प्रार्थना करते हैं और वो आगे भी ऐसे ही उनपर अपनी कृपा बनाये रखे|

क्रिसमस के दिन सालो बाद सभी अपने धुर के रिश्तेदारों एवं दोस्तों के साथ मिलते हैं और इस शुभ दिन का स्वादिष्ट व्यजन, गानो, सुन्दर सुन्दर उपहारों और कोल्ड ड्रिंक्स के साथ मजे उठाते हैं|

इस दिन ऐसा माना जाता है रात को 12 घर की खिड़की या चिमनी से सांता क्लॉस आते हैं और बच्चो के लिए अच्छे अच्छे सुन्दर तौफे छोड़ कर जाते हैं|

निष्कर्ष

क्रिसमस ईसाइयो का महापर्व होता है, हर साल इसे जीसस क्राइस्ट जिन्हे ईसाइयो का भगवान् माना जाता है, उनके जन्मदिन की ख़ुशी में मनाया जाता है| हर वर्ष यह त्यौहार 25 दिसंबर को बड़े ही धूम धाम के साथ दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ स्वादिष्ट व्यजन, गानो, और उपहारों से साथ मनाया जाता है|

यह भी जरूर पढ़े: नए साल की बधाई वाली 21 लाजवाब शायरियां – New Year Shayari in Hindi

हम उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको हमारा क्रिसमस पर निबंध – Essay on Christmas in Hindi पढ़कर मज़ा आया होगा, इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, और यदि आपका हमारे लेख के लिए कोई सवाल या सुझाव हो तो उसे निचे कमेंट में जरूर पूछे| धन्यवाद!

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|