अनुशासन पर निबंध – Essay on Discipline in Hindi

Essay on Discipline in Hindi

Essay on Discipline in Hindi : अनुशासन एक ऐसी चीज़ है जो हर मनुष्य के अंदर होनी चाहिए| यह एक इंसान की ज़िन्दगी पूरी तरह से बदल सकती है, इसिलए आज हमने अनुशासन पर निबंध लिखा है, जिसमे हमने इसकी लाभ और हानि बताये हैं और साथ ही साथ हमने यह भी बताया है की जीवन में एक अनुशाषित व्यक्ति कैसे बनते हैं|

अनुशासन पर निबंध – Essay on Discipline in Hindi

प्रस्तावना

अनुशासन का अर्थ होता है आज्ञा का पालन करने वाला अर्थात जो व्यक्ति आज्ञाओ का पालन करता है उसे अनुशासित व्यक्ति कह सकते हैं| ज़िन्दगी में अनुशासन बनाये रखना कठिन है परन्तु इसके फायदे अनेक है, यह आपकी पूरी ज़िन्दगी बदल सकता है| और आपको हर क्षेत्र में विजयी बना सकता है| एक अनुशासित व्यक्ति का समाज बहुत सम्मान करता है, और इंसानो को हर कोई सुन्ना भी पसंद करता है|

अनुशासन में रहने के फायदे

जो इंसान अनुशासन में रहता है उसके लिए इसके अनेक फायदे होते हैं, जिनमे से कुछ महत्वपूर्ण फायदे हमने निचे बताये हैं:

1. अनुशासन में रहने से एक व्यक्ति अपने मुकामो तक जल्दी और आसानी से पहुंच सकता है क्योकि उसका ध्यान सिरद एक दिशा में रहता है और अपनी साड़ी ऊर्जा उस काम को पूरा करने में लगा देता है|

2. एक अनुशासित व्यक्ति अपने गुस्से पर आसानी से काबू पा लेता है और उसका खुद पर लाजवाब काबू होता है, और उसकी यह खासियत उसके दूसरे से अलग और अनोखा बनाती है|

3. अनुशासन में रहने वाले बच्चे अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करते हैं और उनका ज़िन्दगी को देखने का नजरिया बहुत सकारत्मक होता है, जिससे वो कभी भी अपनी नाकामियों पर ज़िन्दगी में हताश होकर नहीं बैठ जाते हैं|

4. ऐसे लोगो को हर कोई सुन्ना पसंद करता है, और इनकी समाज बहुत इज्जत करता है| ऐसे लोगो के दोस्त भले ही कम होते हैं परन्तु जितने भी होते हैं सब कमाल के होते हैं|

अनुशासन में न रहने से नुक्सान

जो इंसान अनुशासन में नहीं रहता है उसके लिए इसके निम्न नुक्सान हो सकते हैं:

1. जो इंसान अनुशासन में नहीं रहता है, उसके लिए ज़िन्दगी थोड़ी कठिन हो जाती है| क्योकी वो हमेशा परेशान, और नकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है, जिसके कारण उससे कोई बात करना भी पसंद नहीं करता|

2. अनुशासन में नहीं रहने वाला व्यक्ति कभी भी अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाता है जिसके कारण उसके कई बारे औरो से मत भेद भी हो जाती है जो रिश्ते ख़राब कर देती है|

3. जो बच्चे अनुशासन में नहीं रहते हैं, वो जीवन में अपनी आदतों की वजह से अपने लक्ष्यों से धुर रह जाते हैं और उन्हें नाकमियाबी का सामना करना पड़ता है|

4. अनुशासन में नहीं रहने वाला इंसान के दोस्त भी उसके जैसे ही होते हैं और देखते ही देखते इनका भविष्य अंधकार की और चला जाता है|

ज़िन्दगी में अनुशाषित कैसे बने

एक अनुशासित व्यक्ति बनने के लिए आप निम्न चीज़े follow करे:

1. यदि आपसे बड़ा कोई आपको काम करने को बोल रहा है, तो उसकी आज्ञा का पालन करे|

2. यदि आपको कही पहुंचना है तो समय पर पहुंचे|

3. जितना बोलने की जरुरत हो उतना ही बोले|

4. अपने सभी काम समय पर करे|

5. बड़े छोटो सभी का सम्मान और आदर करे|

6. अपने ऊपर, अपने जज्बातो के ऊपर काबू पाना सीखिए| इसके लिए आप रोज़ सुबह उठकर ध्यान लगा सकते हैं|

निष्कर्ष

अनुशासित बनना कठिन है पर इसके फायदे इतने सारे हैं की आप पूछिए मत, यह आपकी ज़िन्दगी आसान बना देता है और इससे जीवन में प्रगति पाना आसान हो जाता है| यह आपके जीवन की कठिनाइयों को आसान कर देता है और आपको जीवन में सफलता की और ले जाता है|

यह भी जरूर पढ़े:

हमे आशा करते हैं दोस्तों आपको हमारा Essay on Discipline in Hindi पर आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको इससे बहुत कुछ सिखने को मिला होगा| इसे अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ जरूर शेयर करें| धन्यवाद!

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|