समय के महत्व पर निबंध – Essay on Importance of Time in Hindi

Essay on Importance of Time in Hindi

Essay on Importance of Time in Hindi : दोस्तों आज हमने समय के महत्व पर निबंध लिखा है| समय बहुत अनमोल चीज़ है जो किसी के लिए नहीं रुकता है| हमे इसका इस्तेमाल पूर्ण रूप के साथ समझदारी से करना चाहिए| जो इन्सान समय की ताकत से परिचित है उसके लिए दुनिया की आधी परेशानिया तो ऐसे ही खत्म हो जाती है|

समय के महत्व पर निबंध – Essay on Importance of Time in Hindi

प्रस्तावना

“समय” जो किसी के लिए नहीं रुकता और जिसकी अहमियत इसके चले जाने के बाद ही समझ आती है| जो एक झटके में सब बदल सकता है और दूसरे झटके में सब ठीक कर सकता है, जिसकी महत्वता को लोग अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं और इसका उपयोग फ़ालतू कामो में करते हैं|

दोस्तों हम आपको बता दे जिस व्यक्ति ने समय की ताकत और इसका महत्व समझ लिया उसके लिए इस दुनिया की आधी समस्याएं तो तुरंत ख़तम हो जाता है| हमे कभी भी समय का दुरूपयोग नहीं करना चाहिए|

समय का महत्व

जो इंसान समय को महत्व देता है उसे ज़िन्दगी में निम्न फायदे मिलते हैं:

1. जो इंसान समय का सम्मान कर अपने सारे काम करता है, उसके पास बाकी कामो में करने के लिए खूब समय होता है, और इससे वो अपने जीवन में अपने लक्ष्यों की और जल्दी पहुंच पाता है| इसलिए जीवन में time management बहुत जरुरी है|

2. यदि आप समय का सम्मान करते हैं और इसका सही से प्रोयग कर इसका कभी दुरूपयोग नहीं करते हैं तो समय आपका सम्मान करता है और आपकी मेहनत का फल जल्द से जल्द आपकी झोली में लाके रख देता है|

3. समय पर चलने वालो का समझ बहुत सम्मान करता है, ऐसा व्यक्ति सभी को पसंद आता है|

4. जो इंसान अपने सभी काम समय पर खत्म करता है वो ज़िन्दगी में हमेशा सुलझा हुआ रहता है और उसे समय का पूर्ण रूप से कैसे इस्तेमाल करना है मालुम होता है|

समय को महत्वता ना देने के नुक्सान

जो इंसान समय को महत्व नहीं देता है उसे ज़िन्दगी में निम्न नुक्सान हो सकते हैं:

1. यदि आपको कही पहुंचना है और आप निर्धारित समय पर वह ना पहुंच के देर से पहुंचते हैं जिसके कारण दुसरो को इंतज़ार करना पड़ता है तो इससे लोग आपको नापसंद करना शुरू कर देते हैं|

2. जो इंसान अपना समय प्रबंधन नहीं करता है वो ज़िन्दगी में हमेशा उलझा उलझा रहता है और किसी भी काम को सही ढंग से नहीं कर पाता है|

3. समय को महत्व ना देने वाले इंसानो की ज़िन्दगी में प्रगति बहुत धीरे धीरे होती है अर्थात ऐसे लोग अपने लक्ष्य तक या तो पहुँच नहीं पाते हैं और पहुँचते भी है तो देरी से पहुँचते है|

समय की शक्ति

समय की शक्ति को कभी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए| यदि आप कोई काम लगा-तार हर रोज़ दिल से मेहनत करके कर रहे हैं तो आपको उसे ऐसे ही करते रहना है आज नहीं तो कल समय आपका साथ जरूर देगा| यह ही समय की असली ताकत है| यह हम सबकी परीक्षा लेता है जो इस परीक्षा में सफल हो जाता है, उसका नाम हो जाता है और जो हार मान जाता है उसका ज़िन्दगी में कुछ नहीं हो पाता है|

निष्कर्ष

अंतः में यही कहूंगा सभी को समय का सम्मान करना चाहिए और इसका पूर्ण रूप से इस्तेमाल करना चाहिए, और अपना कम से कम समय व्यर्थ करना चाहिए| हर इंसान को आने जीवन में time management करना आना चाहिए|

यह भी जरूर पढ़े:

हमे उम्मीद है दोस्तों आपको हमारा Essay on Importance of Time in Hindi पर लेख पसंद आया होगा| इसे अपने दोस्तों और परिवार वालो कर उन्हें भी समय की महत्वता समझाए| धन्यवाद!

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|