विद्यार्थियों के जीवन पर निबंध – Essay on Students Life in Hindi

Essay on Students Life in Hindi

Essay on Students Life in Hindi : दोस्तों इस लेख में हमने विद्यार्थियों के जीवन पर निबंध लिखा है| विद्यार्थियों का जीवन अपने में एक अलग ही दुनिया होती है, और आज हमने इसी दुनिया का वर्णन करते हुए, स्टूडेंट्स की ज़िन्दगी पर एक निबंध प्रस्तुत किया है| आइये तो इस निबंध को शुरू करते हैं|

विद्यार्थियों के जीवन पर निबंध – Essay on Students Life in Hindi

प्रस्तावना

किसी मनुष्य को विद्यार्थि तब कहा जाता है, जब वो अपना नाता शिक्षा से जोड़ लेता है| विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा और अध्यापको का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहता है| एक सच्चे विद्यार्थि का जीवन किसी साधना और तपस्या से कम नहीं होता है| ज़िन्दगी के 12-13 वर्ष शिक्षा को दे पाना कोई माज़ाक बात नहीं होती है| विद्यार्थियो के जीवन में कई परेशानिया आती है, परन्तु भगवान् की कृपा से उन्हें अच्छे दोस्तों और सर्वश्रेष्ठ अध्यापको और अध्यापिकाओं का सहारा होता है, जो उन्हें हमेशा जीवन की कठिन परिस्थितियों में सहारा देते हैं|

विद्यार्थियों का जीवन

आम तौर पर बात करे तो किसी भी इंसान का विद्यार्थी बनाने का जीवन 3 से 4 साल की उम्र के बीच में शुरू हो जाता है अर्थात जब वह विद्यालय में अपना दाखिला करवाता है और इस सफर की कोई सीमा नहीं होती है, बल्कि हमारा तो यही मानना है एक इंसान अपनी विद्यालय की शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपनी ज़िन्दगी की कक्षा में दाखिला लेता है और ज़िन्दगी उसे समय समय पर नए नए पाठ पढ़ाकर, उसे ज्ञान देती है, फिर भी यदि आम तौर पर बात करे तो एक इंसान लगभग 14-16 वर्ष तक विद्यालयों एवं कॉलेजो से शिक्षा ग्रहण करता है|

यह हम नहीं कहते यह पूरी दुनिया का मानना है की किसी भी इंसान के ज़िन्दगी के सबसे बढ़िया समय तब होता है, जब वह विद्यार्थी होता है, क्योकि इस दौरान हमे नए नए दोस्त मिलते हैं, और कुछ दुनिया के सर्श्रेष्ठ अध्यापक मिलते हैं जो हमे ज़िन्दगी में सफल होने के लिए बहुमूल्य ज्ञान देते हैं| परन्तु इसका मतलब यह नहीं की विद्यार्थियों का जीवन मज़े से भरा होता है, उन्हें कई कठोर परिस्थितियों का भी सामना करता पड़ता है अर्थात उनके जीवन में कुछ समस्याए भी आती है|

विद्यार्थियों के जीवन में कठिनाइयाँ

एक विद्यार्थी के जीवन को आप गुलाब के फूल जैसा समझ सकते हैं, जिस प्रकार गुलाब के फूल की डंडी में कांटे लगे होते हैं, और उसे हाथ में पकड़ने बहुत दर्द होता है परन्तु हम सभी जानते हैं डंडी के ऊपर मौजूद गुलाब कितना नायब और सुन्दर है, उसी प्रकार एक विद्यार्थी का जीवन में भी कठिनाइयाँ होती है परन्तु अंत में सब गुलाब के फूल के जैसा नायाब और सुन्दर होता है|

एक विद्यार्थी के जीवन आम तौर पर में निम्न कठिनाइया होती है:

1. पढ़ाई का तनाव – हर विद्यार्थी को परीक्षाओ के वक़्त अपनी पढ़ाई का बहुत तनाव रहता है, उसे हमेशा ऐसा ही लगता है, की वह कही और के मुकाबले कम तो नहीं पढ़ रहा है, कई वो परीक्षा में विफल तो नहीं हो जायेगा|

2. अपने करियर का तनाव – यह समस्या आम तौर पर सभी विद्यार्थियों में मिलती है| सभी को अपने भविष्य की चिंता रहती है, यदि वो आज सही से पढ़ाई नहीं करेगा तो उसका करियर कैसे बनेगा|

हम बच्चो की परिश्थिति बिलकुल बलि भाति समझते हैं और इसलिए हमने बच्चो का जोश बढ़ाने के लिए कुछ जोशीले Motivational Quotes for Students in Hindi भी लिखे हैं|

3. कुछ समझ नहीं आना – सभी विद्यार्थियों के जीवन में ऐसा कई बार होता है, जब उसे कक्षा में पढाये जाने वाली चीज़े समझ नहीं आती है, और ऐसे में वह खुद को बहुत अकेला पाता है, परन्तु भगवान की कृपा से सभी विद्यार्थियों की ज़िन्दगी में कुछ बहुत अच्छे शिक्षक होते हैं, जो उनकी समस्या का समाधान निकालने में मदद करते हैं और उन्हें सही मार्ग की और केंद्रित करते हैं|

विद्यार्थियों का जीवन में लक्ष्य

एक लक्ष्यहीन जीवन बहुत खतरनाक होता है, यह आँख बंद करके तीर चलाने जैसा होता है, आप शिक्षा तो प्राप्त कर रहे हैं परन्तु आपको यह ही नहीं पता उस शिक्षा का उपयोग कहा करना है| इसलिए जीवन में एक लक्ष्य होना बहुत जरुरी होता है, यह आपको सही राह पर ली जाता है और आपको एक महान इंसान बनता है|

आम तौर पर सभी विद्यार्थियों के जीवन का लक्ष्य यही होता है वह अपनी सभी परीक्षाओ में अवल आये और ज्यादा से ज्यादा अंक लाकर अपना, अपने विद्यालय का, और अपने माँ बाप का नाम रोशन कर सके, और जीवन में एक बेहतर और महान इंसान बन सके|

विद्यार्थियों के जीवन में खेल कूद का महत्व

सभी विद्यार्थीओ को खेल या व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए, कोई इसे उनका शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहता है| पुरे दिन पढ़ाई करके, एक विद्यार्थी थक जाता है और ऐसे में यदि वो अपने दोस्तों के साथ कोई खेल खेल ले तो उसके शरीर में ऊर्जा की मात्रा बढ़ जाती है| इसलिए सभी विद्यार्थियों को खेल या व्यायाम पर अपनी ज़िन्दगी में विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए|

निष्कर्ष

जिस प्रकार एक सिक्के के 2 पहलु होते हैं, उसी प्रकार सभी विद्यार्थियों के जीवन में भी 2 पहलु होते हैं, एक जब उसे सब समझ आ रहा होता है, और सब बढ़िया चल रहा होता है और दूसरा जब उसी ज़िन्दगी में समस्याए आने लगती है| परन्तु किसी भी विद्यार्थी को इन समस्याओ से डरना नहीं चाहिए, उन्हें डट कर खड़े रहकर अपनी परेशानियों का सामना करना चाहिए|

यह भी जरूर पढ़े: मेरे विद्यालय पर निबंध – Essay on My School in Hindi

हम उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको हमारा Essay on Students Life in Hindi पर निबंध पसंद आया होगा| इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें, यदि आपका हमारा लेख के लिए कोई सवाल या सुझाव है तो उसे हमारे साथ निचे कमेंट में शेयर करना ना भूलें| धन्यवाद!

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|