अलसी बीज के फायदे, उपयोग और नुकसान – Flaxseed in Hindi

flaxseed benefits uses side effects hindi

Flaxseed In Hindi: नमस्कार दोस्तों! HINDIPOOL में आपका स्वागत है| आज हम आपको Flaxseed जिसे हिंदी में अलसी बीज कहा जाता है, से जुडी सारी जानकारी देंगे और साथ ही इसके लाज़वाब फायदे और नुकसान के बारे में भी पढ़ेंगे|

अलसी क्या है? – What is Flaxseed in Hindi

फ्लेक्ससीड को हिंदी में अलसी का बीज बोला जाता है| अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अलसी का उपयोग करना आपके शरीर के लिए एक बहुत ज्यादा फायदेमंद विकल्प हो सकता है इसमें कहीं सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड| अगर आप शाकाहारी है  मांस-मच्छी नहीं खा सकते तो आपके लिए अलसी का सेवन करना एक बहुत ही अच्छा विकलप हो सकता है| अलसी का इस्तेमाल कई सारे रोगो के इलाज में भी किया जाता हैं|

अलसी के अनेक फायदे हैं| अलसी को अगर हम सही मात्रा में इस्तेमाल करते हैं तो हम इसके लाजवाब फायदे देख सकते है|

पोषक तत्वो की मात्रा 100 ग्राम्स अलसी के बीजो में – Flaxseed nutritional value per 100g in Hindi

  • प्रोटीन – 19 ग्राम
  • फैट्स – 42 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट्स – 28 ग्राम
  • शुगर – 2 ग्राम
  • फाइबर – 28 ग्राम
  • ऊर्जा – 534 Kcal

अलसी के बीज के फायदे – Benefits of Flaxseeds in Hindi

आप सोच रहे होंगे की ये इतने छोटे से बीज के क्या ही फायदे होंगे, लेकिन आपको हम बता दे की अगर इसका सेवन नियमित रूप से किया जाये तो इसके कई सारे शानदार फायदे हैं| अलसी के निम्न फायदे हैं: 

1. अलसी के बीज के फायदे वजन कम करने के लिए

बढ़ता वजन आजकल एक बहुत ही आम परेशानी हो गयी है अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो आलसी के बीज का सेवन आपके लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है अलसी के अंदर फाइबर, प्रोटीन और कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो वजन कम करने में बहुत सहायक होते हैं| अलसी में फाइबर मौजूद होता है जिसका सेवन करने से हमारा पेट भरा हुआ रहता है| 

2. अलसी के बीज के फायदे त्वचा के लिए

अलसी के त्वचा के लिए कई सारे फायदे हैं, अलसी का तेल अगर हम अपनी त्वचा पे लगाए तो ये हमे स्ट्रेच मार्क्स, मुंहासे और भी कई चीज़ो में सहायता करता है इसमें कई सारे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं, यह एक बहुत ही अच्छा उपाय है हमारी त्वचा को साफ़ और सुंदर बनाने का|

3. अलसी के बीज के फायदे दिल के लिए

अलसी का सेवन हमारे दिल के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छा और फायदेमंद होता है| इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे दिल को स्वस्थ बनाने में बहुत ही ज्यादा मददगार होते हैं| अलसी के बीज का सेवन करने से कई सारी दिल की बीमारियों से बचा जा है|  

अलसी के बीजो में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारे दिल को सवस्थ रखते हैं

4. अलसी के बीज के फायदे बालो के लिए

अलसी हमारे बालों के लिए भी बहुत ज्यादा लाभदायक होता है| इसके अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो हमारे बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं यह बालो को टूटने से बचाते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं| अलसी का सेवन करना रूखे और डैंड्रफ वाले बालों के लिए भी बहुत ज्यादा अच्छा होता है| आप इसका इस्तेमाल तेल के रूप में कर सकते हैं| अलसी के फायदों में से यह एक बहुत शानदार फायदा है| 

5. अलसी के बीज के फायदे पाचन के लिए

अलसी के बीज का सेवन पाचन के लिए बहुत ज्यादा सहायकमंद होता है| इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाने के कारण यह हमारे पाचन की क्रिया को बहुत आसान कर देता है, इसका सेवन करने से हमे कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है| 

अलसी बीज के नुकसान – Side-Effects of Flaxseeds in Hindi

जिस तरह हर सिक्के के दो पहलु होते हैं, उसी प्रकार अलसी के भी कई सारे शानदार फायदे तो हैं पर इसके निम्न नुकसान भी हैं: 

  1. अलसी के बीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से हमारी आंतो में ब्लॉकेज आ सकती है|
  2. अलसी के नियमित मात्रा से ज्यादा सेवन करने से कब्ज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं|
  3. अलसी का सेवन करने से आपको कई प्रकार की एलर्जी भी हो सकती है|
  4. गर्भवती महिलाओ को अलसी के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए|
  5. खून को पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करते वक़्त अलसी का सेवन एक्सपर्ट्स की सलाह लेकर ही करे|

अलसी को उपयोग करने के तरीके – How To Use Flaxseed in Hindi

हम सभी अलसी के फायदे और नुकसान के बारे में तो जान ही चुके हैं, अब हम आपको अलसी के बीज को कैसे इस्तेमाल करते हैं वो बताएँगे| आप ये बात ध्यान में रखियेगा की अलसी के बीज का सेवन एक नियमित मात्रा में ही करे| अलसी के बीज को आप निम्न तरीके से खा सकते हैं – 

  • अलसी के बीजो का पाउडर बनाके उसका सेवन किया जा सकता है, इस पाउडर को आप अपने खाने में मिलाकर, चाय या आदि खाने पीने वाली चीज़ो में मिलाके इसका सेवन कर सकते हैं|

आशा है आप सभी को हमारा लेख पढ़के अलसी के बीज  के बारे में सारी जरुरी  जानकारी मिल गयी होगी|

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQ’S

फ्लेक्ससीड को हिंदी में क्या कहते है?

इसको हिंदी में अलसी के बीज कहा जाता है

अलसी के बीज को कितनी मात्रा में खाये?

इनका सेवन एक सिमित मात्रा में ही करना चाहिए (एक चमच्च पाउडर) वरना इसके शरीर पर नुकसान हो सकते हैं|

Hindipool: