गूगल से मेरा नाम क्या है कैसे पूछे – Google Mera Naam Kya Hai

google mera naam kya hai

Google Mera Naam Kya Hai : नमस्कार दोस्तों आज हमने गूगल मेरा नाम क्या है? या गूगल से अपना नाम कैसे पूछे? विषय पर चर्चा की है, और विस्तार में बताया है की आप गूगल से अपना नाम कैसे पूछ सकते हैं| तो नमस्कार दोसतो, मेरा नाम है राहुल, और चलिए शुरू करते|

गूगल मेरा नाम क्या है- Google Mera Naam Kya Hai

क्या आपको मालूम है गूगल आपका नाम क्या है बता सकता है? जी हाँ आपने सही सुना, गूगल ने अपना एक नया application जिसका नाम है Google Assistant निकला है जिसकी सहायता से आप गूगल से कुछ भी प्रश्न कर सकते हैं और गूगल उसका आपको डिटेल में उत्तर देता है| जब से गूगल ने अपना नया फीचर निकाला है यह चीज बहुत ही trending में है| गूगल के इस एप्लीकेशन के आने के बाद लोगों पर ना जाने गूगल से प्रश्न पूछने का क्या भूत सवार हो गया है और सभी गूगल से तरह-तरह के प्रश्न पूछते हैं जैसे कि गूगल आज बारिश होगी क्या? गूगल आज में खाने में क्या खाऊं? गूगल मेरे को भूख लग रही है कुछ खाने की डिशेस बताओ?

इतना ही नहीं यदि आप technology friendly नहीं है और आपको मोबाइल का प्रयोग करना नहीं आता है तो आप गूगल असिस्टेंट की सहायता से अपने मुँह से बोलकर अपना मोबाइल चला सकते हैं, और क्या आप यह जानते आप इसकी सहायता से किसी को भी कॉल या मेसेज बस एक button दबाकर और उस व्यक्ति का नाम बोलकर भेज सकते हैं| Google द्वारा मुफ्त में दी गई सुविधाओं में यह सुविधा सबसे बेहतरीन और सर्वश्रेठ मानी जाती है|

हमे मालुम है अब आपके दिमाग में प्रश्नो की सुनामी आ रही होगी और आप तरह तरह के अटपटे प्रश्न सोच रहे होंगे, हमारा ये लेख अंत तक पढ़िए आपको आपके सभी प्रश्नो के उतर मिल जायेंगे|

गूगल को अपना नाम कैसे बताये

चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि आप गूगल से अपना नाम और अन्य सब चीज़े कैसे पूछ सकते हैं| इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं सीखना है बस आपको निचे दिए गए कुछ स्टेप्स follow करने हैं:

पहला स्टेप: आपको अपने मोबाइल का बीच वाला बटन को कुछ देर तक दबाए रखना है उसके बाद आपको एक माइक का ऑप्शन दिखेगा, जिसे दबाकर आप गूगल को कुछ बोल सकते हैं|

दूसरा स्टेप: mic पर दबाने के बाद आप गूगल से अपना नाम पूछ सकते हैं| यदि गूगल आपका नाम जानता होगा तो वह आपको आपका नाम बता देगा और यदि नहीं जानता होगा तो वह आपको बोलेगा कि मुझे आपका नाम नहीं पता है|

तीसरा स्टेप: उसके बाद आपको अपना नाम गूगल में बताने के लिए यह कहना होगा कि गूगल मेरा नाम बदलो उसके बाद गूगल आपसे आपका नाम पूछेगा|

चौथा स्टेप: इस स्टेप में आपको गूगल को आपका नाम बताना है|

पांचवा स्टेप: आपका नाम बताने के बाद गूगल उसे सेव करने की अनुमति मांगेगा तो आपको गूगल को हाँ बोल कर उसे आपका नाम सेव करने की अनुमति देनी है|

छठा स्टेप: अब आपका नाम गूगल ने सेव कर लिया है| अब आप गूगल से जब भी अपना नाम पूछेंगे तो वह आपका नाम बतादेगा|

सीक्रेट टिप: यदि आप अपनी जरुरी जानकारी जैसे किसी का मोबाइल नंबर आदि याद नहीं रख पाते हैं तो उसे आप गूगल में बोकर सेव कर सकते हैं जिससे फ्यूचर में इसकी जरुरत पड़ने पर आप गूगल से एक बटन दबाकर अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं? – How to Use Google Assistant in Hindi

वैसे तो अब अधिकतर आने वाले नए मोबाइलों में गूगल असिस्टेंट का फीचर उपलब्ध होता है परंतु यदि आपके मोबाइल में यह फीचर मौजूद नहीं है तो घबराने की कोई बात नहीं है आपको बस प्ले स्टोर पर जाकर गूगल असिस्टेंट सर्च करना है और उसका app डाउनलोड करना है, आप आपको नीचे दी गई तस्वीर से थोड़ी समझ ले सकते हैं|

डाउनलोड करने के बाद अब बस आपको वह अप्प इनस्टॉल करना है, उसके बाद आपको अप्प खोल कर अपना अकाउंट बना है और फिर यह आपके मोबाइल में एक्टिव हो जायेगा| अब आप हमारे ऊपर बताये हुए स्टेप्स को फॉलो करके गूगल से अपना नाम या अन्य चीज़े बड़ी आसानी से बिना लिखे मुँह से बोलकर पूछ सकते हैं|

मोबाइल में गूगल असिस्टेंट होने के फायदे और इसके फीचर्स – Features of Google Assistant in Hindi

मोबाइल में गूगल असिस्टेंट होने के निम्न फायदे हैं:

1. आप अपनी जानकारी जैसे नाम, जन्म तारिक, मोबाइल नंबर आदि इसमें सेव करके रख सकते हैं, जब भी आपको जरुरत पड़े एक बटन दबाकर आप यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

2. यदि आपको समाचार सुन ने है तो आप गूगल असिस्टेंट को समाचार सुनाने का आदेश दे सकते हैं|

3. आप गूगल असिस्टेंट के द्वारा किसी को भी बोलकर काल या मेसेज भेज सकते हैं|

4. यदि आपको कोई आने वाले त्यौहार या किसी महत्वपूर्ण दिन के बारे में विस्तार जानना है तो आप गूगल असिस्टेंट को इसका आदेश दे सकते हैं|

5. यदि आपको कोई गाना सुन ना है तो आप उस गाने का नाम बोलकर गूगल को वह गाना बजने के लिए भी कह सकते हैं|

7. इतना ही नहीं आप ट्रैन, हवाईजहाज आदि की समय तिथि के बारे में भी जान सकते हैं|

क्या गूगल असिस्टेंट हमे सब कुछ बता सकता है?

जी हाँ गूगल असिस्टेंट आपको सब कुछ बता सकता है जो भी जानकारी इंटरनेट पर मौजूद है वह आपको उसके बारे में बड़े ही विस्तार से बता सकता है| मौसम की जानकारी से लेकर आपके नाम तक A to Z सब कुछ| और इतना ही नहीं गूगल आपके एक कहने पर आप जिसे काल लगाना चाहते हैं, उसे काल भी लगा देता है| और मेसेज भी भेज देता है| यह एक चमत्कारी आविष्कार से कम नहीं है|

यह भी पढ़े: 

हमे उम्मीद है आपको हमारा Google Mera Naam Kya Hai आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ व्हाट्सप्प और फेसबुक पर शेयर करना ना भूले| और आपका हमारे आर्टिकल के लिए कोई सुझाव या सवाल हो चाहो तो निचे कमेंट करके पूछ सकते हो| धन्यवाद!

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|