हर्निया से हो सकता है जान को खतरा? – About Hernia in Hindi

know about Hernia in Hindi

About Hernia in Hindi : नमस्कार दोस्तों! HINDIPOOL में आपका स्वागत है| आज हम आपको हर्निया बीमारी से जुड़ी सारी जरुरी जानकारी देंगे|

हर्निया क्या होता है? – About Hernia in Hindi

हर्निया एक बीमारी है| जब किसी व्यक्ति के अंग शरीर में से छेदों के द्वारा बहार आने लगे उसे हर्निया कहते हैं| इस बीमारी का इलाज जल्द से जल्द करवा लेना चाहिए, वरना आगे चल के ये बीमारी बड़ी बन सकती हैं| हर्निया के मरीज को चलने, खांसने और भी कई चीज़ो में दर्द हो सकता है| 

हर्निया के प्रकार – Types of Hernia

हर्निया को कई आधार पर बांटा गया है जैसे अंगो के निकलने के अनुसार, जिसको होता है (बच्चो,पुरुष, महिला) उसके अनुसार और उम्र के अनुसार| निम्नलिखित हर्निया के प्रकार है| 

1. इनगुइनल हर्निया

हर्निया के सभी प्रकारो में यह सबसे आमतोर पर पाए जाने वाला हर्निया है| ब्रिटिश हर्निया सेंटर(BHC), के अनुसार हर्निया के मरीजों में 70% केस इनगुइनल हर्निया के होते हैं| 

जब आंत हमारे पेट की दीवार या किसी कमजोर भाग से बाहर आ जाती है तब हमे इनगुइनल हर्निया देखने को मिलता है| यह हर्निया पुरुषो में महिलाओ के मुकाबले ज़्यादा पाया जाता है| 

2. इंसीजनल हर्निया

यह हर्निया उन् व्यक्तियों में आम तोर पर पाया जाता है जिनका ऑपरेशन हुआ होता है| इस हर्निया में ऑपरेशन के बाद जो पेट की आते होती है वो ऑपरेशन के चीरे की सहायता से बाहर आने लगती है|

3. नाभी हर्निया

यह हर्निया छोटे बच्चों में देखने को मिलता है इसमें बचो की पेट की आंते नाभि के पास वाले पेट की दीवार को चीर के बाहर आने लगती है यह सिर्फ एक ऐसा हर्निया है जो मांसपेशिया के मजबूद होने से खुद ठीक हो जाता है यदि बच्चे में यह 1 साल की उम्र तक ठीक नहीं होता है तो इसे सर्जरी के द्वारा ठीक किया जा सकता है|

4. हाइटल हर्निया

यह हर्निया 50 वर्ष से ज्यादा की उम्र के लोगों में पाया जाता है| यह हर्निया तब होता है जब हमारा पेट हमारे डाईफ्राम की सहायता से हमारी चेस्ट कैविटी तक पहुंच जाता है| डाईफ्राम हमारे फेफड़ों को सांस लेने में मदद करता है और जो अंग हमारी छाती में होते है डाईफ्राम उनको हमारे पेट से अलग रखता है| यह हर्निया गेस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स की समस्या को पैदा कर सकता है| 

5. वेंट्रल हर्निया

कई बार मांसपेशियों के कमजोर होने के कारण जो हमारे अंदर जो टिशूज मौजूद  होते हैं वह बाहर आने लग जाते हैं वेंट्रल हर्निया कहा जाता है| यह हर्निया मोटापे और कई और कारण की वजह से हो सकता है| 

हर्निया के लक्षण – Symptoms of Hernia

वैसे तो हर्निया के लक्षण उसके प्रकार पर निर्भर करते हैं, हर प्रकार के अलग-अलग लक्षण होते हैं पर हम आपको कुछ कॉमन लक्ष्मण बता देते हैं:

  • आंते फूलना
  • सूजन आना
  • सीने में दर्द होना
  • उलटी
  • पेट में जलन

हर्निया के कारण – Causes of Hernia

जानिये हर्निया किन-किन वजह से होता है:

  • मोटापे की वजह से
  • कमजोर मांसपेशियो की वजह से
  • बढ़ती उम्र की वजह से
  • ऑपरेशन की वजह से
  • प्रेगनेंसी की वजह से
  • भारी वजन उठाने से

हर्निया से बचने के तरीके

हर्निया से बचने के कई सारे तरीके हैं जो सिर्फ हर्निया के लिए फायदेमंद ही नहीं बल्कि और भी कई सारी चीज़ो के लिए फायदेमंद हैं|

  • वो चीज़े खाये जिनमे जरुरी पोषक तत्व अधिक मात्रा में होते हैं|
  • खुदको वस्थ रखे और वजन को बढ़ने ना दे
  • धूम्रपान का सेवन न करे
  • व्यायाम करे
  • ज्यादा वजन ना उठाये
  • पेशाब करते वक़्त या मल त्यागते वक़्त प्रेशर ना लगाए

आप इनके बारे में भी जान सकते हैं: 

हम उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको About Hernia in Hindi से जुडी सभी महत्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी| यदि आपका हमारे लेख से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो उसे हमसे कमेंट करके जरूर पूछे| धन्यवाद!

FAQ’S

हर्निया कहा होता है?

हर्निया पेट, कमर के आस पास, जांघ और नाभी पे हो सकता है|

हर्निया कैसे सही होता है?

हर्निया को दवाई और सर्जरी के द्वारा सही करा जा सकता है|

हर्निया के ऑपरेशन में कितना खर्चा आता है?

अब एक नयी तकनीक के जरिये हर्निया का ऑपरेशन बस 5 हज़ार रुपए में हो जाता है जिसे पहले 50 हज़ार लगते थे|

Hindipool: