खुश रहने के 10 बढ़िया उपाय – Khush Kaise Rahe

Khush kaise Rahe

दोस्तों इस तनाव भरे जीवन में जहाँ सब केवल depression quotes in hindi शेयर करते हैं, खुश रह पाना मुश्किल सा हो गया है|

इसलिए आज हम आपको Khush Kaise Rahe के कुछ ऐसे ख़ास tips देने वाले हैं, जिन्हे जानने के बाद आप समझ जायेंगे की आप अपनी ज़िन्दगी में कैसे खुश रह सकते हैं|

तो चलिए दोस्तों आज का लेख शुरू करते हैं|

खुश रहने के 10 बढ़िया उपाय – Khush Kaise Rahe

1. आत्मनिर्भर बने

जब आप दुसरो पर निर्भर होते हैं, तब आप केवल अपने काम या अन्य किसी जरुरत की चाबी दुसरो के हाथ नहीं देते हैं, बल्कि आप साथ ही अपनी खुशियों, अपनी स्वतंत्रता की चाबी भी उन्हें सौंप देते हैं|

तो बेहतर यही है की आप कभी किसी और पर निर्भर ना होये, इससे आप कभी निराश नहीं होंगे|

और गहराई में बात करें तो इससे आपका भविष्य भी नाराज़ नहीं होगा|

2. मेहनत करें और अच्छे पैसे कमाए

इज़्ज़त मिलना किसे नहीं पसंद, परन्तु उस इज़्ज़त को हासिल करने में जो कठोर परिश्रम लगता है वो करने में ज्यादातर मनुष्य आलस दिखाते हैं|

एक मेहनती, खुद कमाने और अच्छा पैसा कमाने वाले इंसान की हर कोई इज़्ज़त करता है| और सम्मान मिलने से हमारा भीतर से स्वयं के प्रति सकारात्मक छवि बनती है|

और ऐसा होने से हमारे शरीर का रोम रोम प्रफुलित और खुश हो उठता है| इसलिए यदि हमे ज़िन्दगी में खुश रहना है तो, हमे दिन रात कठोर मेहनत करनी चाहिए और अच्छे पैसे कामने चाहिए, जिससे हम खुद की और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सके और सब हमारा सम्मान करे|

3. अच्छे गाने सुने

अच्छे और धीमे, गानो को सुनने से हमारे दिमाग से तनाव धुर होता है, और यह हमारे मन अथवा दिमाग को शांत भी करता है|

रोज़ अच्छे गाने सुनना हमे खुश रहने में भी मदद करता है, और यदि कभी हमे किसी प्रकार का तनाव होता है, तो यह हमारा मूड अच्छा करने में भी मदद करता है|

4. उधारी से बचे

उधारी का दूसरा नाम है मानसिक तनाव, जो हमारे तो क्या किसी के भीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है| इसलिए सभी को हमेशा उधारी से बचे रहना चाहिए, और ध्यान रखना चाहिए कभी हम पर किसी का भी उधार ना आ पाए| यह हमारी खुशियों के रास्ते में काँटा बनकर रुकावटे डालता है|

5. समय पर कार्य समाप्त करें

यदि आप अपने सभी कार्यो को एक निर्धारित समय में समाप्त करते हैं तो आप पर किसी भी प्रकार का तनाव नहीं रहता है, आप अपने अन्य काम शान्ति पूर्वक खाली और तनाव मुक्त दिमाग के साथ कर सकते हैं|

6. नकारात्मक सोच से बचे

नकारात्मक सोच हो या इंसान, यदि आपको जीवन में खुश रहना है तो आपको हमेशा नकारात्मक चीज़ो से दुरी बनाये रखनी है| यह आपके और आपकी खुशियों के बीच की सबसे बड़ी बाधाओ में से एक है|

ऐसी सोच आपके दिमाग में फ़िज़ूल के सवाल उत्तपन करती है, जिसका निष्कर्ष तनाव और डिप्रेशन ही होता है| और जैसा हम सोचते हैं वैसे बन भी जाते हैं, इसलिए नकारात्मक सोचने से बढ़िया है, हम ऐसी चीज़ो के बारे में सोचे जो आपको ख़ुशी दे|

7. नकारात्मक लोगो से दुरी बनाये

जैसा हमने आपको बताया नकारात्मक मनुष्य हो या सोच, आपको सभी नकारात्मक चीज़ो से दुरी बनाये रखनी है| यह आपकी खुशियो के रस्ते में रुकावटे पैदा करती है और साथ ही आपके मानसिक विकास में भी मुश्किलें खड़ी करती है|

8. दिल में सबके लिए प्रेम रखे

यदि आपके दिल में सबसे लिए प्रेम होगा, तो आप कभी ना तो किसी से जलेंगे, और ना ही कभी के लिए बुरा बोलेंगे या नकारात्मक सोचेंगे| ऐसा करने से आपका दिल हमेशा साफ़ और केवल सकारत्मक भावनाओ से भरा रहेगा, जिससे आप हमेशा खुश रहेंगे|

9. हर कामियाबी का जश्न मनाये

कामियाबी तो कामियाबी होती है, छोटी हो या बड़ी, आपको हर छोटी बड़ी कामियाबी का जश्न बनाना चाहिए, यह आपको और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है, ऐसा करने से आप हमेशा विनीत रहते हैं और यह आपको बहुत ख़ुशी पहुंचता है|

10. कभी झूठ ना बोले

झूठ बोलना रिश्तो की बुनियाद हिला सकता है, और यह आपको अंदर से भी एक बुरा इंसान बना देता है, और ऐसे में नकारात्मक सोच का उजागर होने आम बात है|

इसलिए हमे कभी भी झुठ नहीं बोलना चाहिए|

आप इन्हे भी जरूर पढ़े: 

हम उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको हमारे Khush Kaise Rahe इसके उपाय में बताये गए tips पसंद आये होंगे| इन टिप्स को अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सप्प और फेसबुक पर जरूर शेयर करें| धन्यवाद!

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|