मैडिटेशन क्या है, और इसे कैसे करते हैं? – Meditation Kya Hota Hai

Meditation Kya Hota Hai

Meditation Kya Hota Hai : दोस्तों आज इस लेख में हम आपको मैडिटेशन क्या होता है और इसे सही तरीके से कैसे करते है बताने वाले हैं|

दोस्तों जैसे जैसे हम बड़े होते जाते हैं, काम के भोज और घर की जिम्मेदारियों की वजह से हमारे अंदर तनाव और स्ट्रेस भरने लगता है, और यह हमारी सेहत के लिए बिलकुल भी सही नहीं होता है, इसके कारण हमे कई मानसिक बिमारिओ से भी गुज़रना पढ़ सकता है| इसी लिए हमारी ज़िन्दगी में मजूद तनाव से मुक्ति पाना बहुत जरुरी होता है, और ऐसा करने का सबसे बेहतरीन उपाय है मैडिटेशन अर्थात ध्यान लगाना|

इस लेख में हम आपको सही तरीके से ध्यान कैसे लगाया जाता है, इसके क्या फायदे होते हैं आदि के बारे में बताएँगे| तो चलिए शुरू करते हैं|

मैडिटेशन क्या है, और इसे कैसे करते हैं? – Meditation Kya Hota Hai

मैडिटेशन क्या होता है?

मैडिटेशन का अर्थ होता है ध्यान लगाना, इसे हम मानसिक व्यायाम भी कह सकते हैं, जिस प्रकार हमारे शरीर के लिए कसरत जरुरी होती है उसी प्रकार हमारे दिमाग के लिए मैडिटेशन जरुरी होता है| मैडिटेशन में हमे किसी एक चीज़ पर अपना ध्यान केंद्रित करना होता है और गहरी साँसे अंदर बाहर लेनी पड़ती है|

इसे करने से हमारा मन शांत हो जाता है, और हमारे अंदर एक सकारात्मक और नयी ऊर्जा का संचार होता है| मैडिटेशन से हमारा दिमाग खुल जाता है और हमारे शरीर से मानसिक तनाव और स्ट्रेस धुर हो जाता है|

मैडिटेशन करने का सही तरीका क्या है?

मैडिटेशन करते वक़्त आपको कुछ चीज़ो का मुख्य रूप से ख्याल रखना है जैसे – आपको हमेशा मैडिटेशन करते वक़्त किसी शांत जगह पर बैठना चाहिए, एक दिन ध्यान लगाने से कुछ नहीं होता है, आपको लगातार दिन में कम से कम 10 मिनट मैडिटेशन को देने पड़ेंगे और आपको कम से कम एक से दो महीने तक मैडिटेशन हर रोज करना पड़ेगा, उसके बाद ही आपको अपने मानसिक एवं शरीर पर इसके फायदे देखने को मिल सकते हैं|

इसके कई प्रकार के होते हैं, इन सभी प्रकारो में आपको ध्यान लगाना होता है, इन सभी में केवल सांस लेने की रफ़्तार का फरक होता है, मैडिटेशन के किसी प्रकार में सांस धीरे धीरे ली जाती है तो किसी में तेज़ तेज़| ऐसा करने से दिमाग की सारी नसे खुल जाती है और मन शांत हो जाता है|

मैडिटेशन के प्रकार

मैडिटेशन के निम्न प्रकार होते हैं:

1. डीप मैडिटेशन – इस प्रकार में हम किसी भी एक चीज़ पर अपना ध्यान केंद्रित करके रखते हैं और जोर जोर से गहरी साँसे अंदर लेते हैं और बहार छोड़ते हैं| ऐसा करने से हमारी दिमाग की नसे खुल जाती है और हमारे दिमाग को शान्ति मिलती है जिससे वो तनाव और स्ट्रेस फ्री होता है|

2. मीनफुल्नेस्स मैडिटेशन – मैडिटेशन के इस इस प्रकार में हम किसी भी एक चीज़ पर अपना ध्यान केंद्रित करके रखते हैं और धीरे धीरे गहरी साँसे अंदर लेते हैं और बहार छोड़ते हैं| ऐसा करने से हमारे अंदर का तनाव बहार आ जाता है| और इसी हमारे अंदर धैर्य भी पैदा होता है|

हमने धैर्य पर कुछ अनमोल विचार भी लिखे हैं, आप उन्हें पड़ना ना भूलें|

3. मंत्रा मैडिटेशन – इस प्रकार के मैडिटेशन में हम अपना ध्यान अपनी साँसों पर केंद्रित करते हुए अपने कंठ से कोई भी मन्त्र का जाप करते हैं, आम तौर पर सभी लोग “ॐ”मंत्र  का जाप करते हैं, इस मंत्र का जाप करते हुए हमे अपने अंदर गहरी साँसे धीरे धीरे अंदर बहार करनी पड़ती है|

मैडिटेशन करने के क्या फायदे होते हैं?

मैडिटेशन करने के निम्न फायदे होते है:

1. रोज़ ध्यान लगाने से आपका शरीर तनाव और स्टेस मुख रहता है|

2.  मैडिटेशन से आपके काम करने की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है|

3. डॉक्टरों के अनुसार ध्यान लगाने से हमारे दिमाग का एक हिस्सा जिसे मेडुला ओब्लोंगेटा कहा जाता है वो छोटा हो जाता है, दिमाग के इस हिस्से में हमारे शरीर के सारे नकारात्मक भाव छिपे होते हैं, रोज़ मैडिटेशन करने से यह हिस्सा छोटा हो जाता है और इसकी वजह से हमारे दिमाग में नकारात्मक भावो की मात्रा भी कम हो जाती है|

4. हर रोज़ ध्यान लगाने से हमारे अपने भावो पर काबू आ जाता है, और हम अपने निर्णय बहुत समझदारी के साथ ले पाते हैं|

5. जो इंसान मैडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करता है, तो वो अपने समय का किस प्रकार प्रबंधन करना है वो भी सीखता है|

यदि आप भी अपने समय का सही से उपयोग करना सीखना चाहते हैं तो आप भी आज ही मैडिटेशन शुरू करदे और यदि आप सीखना चाहते हैं समय प्रबंधन किस प्रकार किया जाता है तो आप हमारा time management in hindi पर लेख जरूर पढ़े|

मैडिटेशन करने का सही समय

ऐसा कही नहीं लिखा गया है की मैडिटेशन करने का कोई सही समय होता है, आप अपने पुरे दिन में कभी भी ध्यान लगा सकते हैं आपको बस कुछ बातो का ध्यान रखना है जैसे आपको कोई शांत जगह चुन्नी है, और आपको कम से कम कुछ देर तक अपना ध्यान लगाना है, ऐसा नहीं आप 2 मिनट के लिए मैडिटेशन करने बैठ रहे हैं, यदि आप ध्यान लगाने बैठ रहे है तो कम से कम 5 मिनट तक अपना ध्यान लगाए|

निष्कर्ष

इस आधुनिक दुनिया में जहा चारो ओर मानसिक तनाव और स्ट्रेस है, ऐसे में मैडिटेशन एक मात्र सर्वश्रेष्ठ जरिया है, जिससे आप अपनी ज़िन्दगी में तनाव मुक्त हो सकते हैं, ध्यान लगाने से हमारे मन को शान्ति मिलती है और इसके दीर्घावधि में अनेक फायदे होते हैं, इसीलिए हमे मैडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बना लेना चाहिए|

हम उम्मीद करते हैं दोस्तों अब आपको Meditation Kya Hota Hai, और इसे सही तरीके से कैसे करते हैं और इसके क्या फायदे होते हैं आप समझ गए होंगे| हमारे लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें| धन्यवाद!

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|