OTP Kya Hai? – जानिये ओटीपी से जुडी सारी जानकारी हिंदी में

otp kya hai

OTP Kya Hai: नमस्कार दोस्तों आज हमने इस लेख में ओटीपी क्या है और इससे जुडी सारी जरुरी जानकारी जो एक “जिम्मेदार उपभोक्ता” को पता होनी चाहिए बताई है जिससे वह ठगे जाने से बचा रहे और उसका कोई फायद ना उठा सके|

ओटीपी क्या है – What is OTP in Hindi

चलिए दोस्तों सबसे पहले हम OTP का Full Form जानते हैं, इसका फूल फॉर्म होता है one time password, अब आप सोच रहे होंगे की ये क्या बला है… आइये इसे हमे otp meaning in hindi की मदद से समझते हैं|

OTP 3, 4, 5, या 6 अंको का एक कोड होता है, यह कोड हमारे पास तब ही आता है जब हम कोई online transaction या खरीदारी करते हैं| चलिए हम इससे आपको और अच्छे से समझते हैं| जब भी आप ऑनलाइन वेबसाइट जैसे amazon से कुछ खरीदारी करते हैं तो आपको उसके पैसे इंटरनेट के जरिये transfer करने पड़ते हैं तो जब आप payment वाले section में जाकर अपनी सारी जरुरी जानकारी जैसे आपका address और bank details डालते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं तो amazon आपसे एक OTP code मांगता है, यह code आपके अमेज़न पे रजिस्टर किये हुए नंबर पर ही आता है, जिसे amazon में डालने के बाद ही आपके बैंक से आपके पैसे कटते हैं|

हमे उम्मीद है अब आप otp number या code kya hota hai और यह कैसे काम करता है समझ गए होंगे|

Otp से जुडी अन्य बहुमूल्य जानकारी

ओटीपी का इस्तेमाल करने का क्या मकसद है?

OTP का इस्तेमाल आपके पैसो की सुरक्षा के लिए किया जाता है, इसे अब ध्यान से समझे, आपने आपका किसी ऑनलाइन shopping वेबसाइट पर account बनाया परन्तु यह हम सभी मनुष्यो की आदत है हम लोग अपना password आसान सा रखते हैं जिससे वह हमे याद रहे, परन्तु जैसा आप जानते ही हैं, जमाना कितना ख़राब है, कोई करीबी भी जिसे आपका पासवर्ड पता हो वो आपका अकाउंट अपने गलत फायदे के लिए कर सकता है, इसलिए आपके और आपके अकाउंट की सुरक्षा हेतु एक otp या one time password code जारी किया जाता है जो की सिर्फ आपके registered mobile number पर आता है, जिसका इस्तेमाल किये बगैर आपके अकाउंट से पैसे नहीं कट सकते| यह एक बहुत हु secure code होता है|

ओटीपी के फायदे – Advantages of OTP in Hindi

ओटीपी के कई सारे अहम फायदे हैं, उनमे से सबसे मत्वपूर्ण फायदे हम आपको बताने जा रहे हैं-

1. कभी कभी हम अपना मोबाइल बच्चो को गेम खेलने के लिए दे देते हैं और वह गलती गलती में कुछ transaction की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं, परन्तु otp कोड के बिना यह एक ट्रांसक्शन का सफल होना नामुनकिन होता है जिससे आपके पैसे सुरक्षित रहते हैं|

2. यदि हमारे किसी करीबी को हमारे अकाउंट का पासवर्ड मालुम है और वह उसको स्वम् क्व गलत फायदे के लिए इस्तेमाल करने का सोचता है तो घबराने की कोई बात नहीं है, बिना ओटीपी डाले वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है, इससे आपको और आपके अकाउंट को एक security मिलती है, जो की एक बहुत महत्वपूर्ण फायदा है|

3. सबसे शानदार फायदा तो यह है की ये सुविधा बिलकुल निशुल्क यानी मुफ्त में दी जाती है|

OTP कहाँ-कहाँ इस्तेमाल किया जाता है?

ओटीपी का इस्तेमाल निम्न जगहों पर किया जाता है:

  • इंटरनेट पर खरीदारी करते हुए|
  • आपके बैंक अकाउंट से दूसरे के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हुए|
  • E-Payment के एप्लीकेशन जैसे Paytm, Phonepe ने login करने में|
  • Account holder की पहचान करने में|

जरुरी सुचना: आप अपना OTP नंबर कभी भी किसी के साथ शेयर ना करें, इससे आपको बहुत भारी नुक्सान का सामना करना पड़ सकता है| 

यह भी पढ़े: 

हमे उम्मीद है हमारे आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको OTP Kya Hota Hai और इससे जुडी सारी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी, यदि आपको हमारा लेख बहमूल्य जानकारी से भरा हुआ लगा तो इसे अपने दोस्तों और परिवारा वालो के साथ जरूर शेयर करें जिससे उन्हें भी इसकी जानकारी प्राप्त हो| और यदि आपका हमारे लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव हो तो उसे कमेंट में जरूर पूछे हमे आपका जवाब देने में बड़ी ख़ुशी मिलेगी| धन्यवाद!

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|