स्वतंत्रता दिवस पर कविता – Poem on Independence Day in Hindi

Poem on Independence Day in Hindi

Poem on Independence Day in Hindi

Poem on Independence Day in Hindi : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का दिन सभी भारतवासीयो के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है| इस दिन 1947 में हमारे देश को अंग्रेज़ो की गुलामी से आज़ादी मिली थी| इस शुभ दिन के मौके पर में आपके सामने स्वतंत्रता दिवस पर सबसे पसंदिता कविताएं शेयर करने वाला हूँ|

निचे दी गई स्वतंत्रता दिवस पर कविताएं ख़ास कक्षा LKG, UKG, Nursery, 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10 के छात्रों के लिए लिखी गई है|

स्वतंत्रता दिवस पर कविता – Poem on Independence Day in Hindi

आइये अब निचे लिखी गई 15 अगस्त पर कविताओं का आनंद उठाते हैं|

Independence Day Par Kavita

किसी मज़लूम मजदूर का,

किसी मगरूर व्यापारी का,

किसी बाबू की श्याही का निशान है ये… हिंदुस्तान है ये…

कही ईमानदार से झुलसता,

कही भ्रस्टाचार से निपटता,

किसी अनशन पर बैठे बुजुर्ग का इंतिहाम है ये…. हिंदुस्तान है ये…

सड़को पर लूटती अबला का,

काम पर जाती सबला का, 

हर औरत की ज़िद का परिणाम है ये…. हिंदुस्तान है ये…

गरीब की टपकती छत भी है,

ये नोटों की लगी लत भी है ,

किसी के महीने का राशन का सामान है ये…. हिंदुस्तान है ये…

ये काला भी है ये सफ़ेद भी… है संगठन, है भेद भी,

अनेकता में एकता का प्रमाण है ये… हिंदुस्तान है ये..

यह भी जरूर पढ़े: स्वतंत्रता दिवस पर कोट्स – Quotes on Independence Day


Hindi Poems on Independence Day

तुम कठिन अभ्यास करते हो, हम गर्व कर लेते हैं,

तुम सरहदों की रक्षा करते हो, हम गर्व कर लेते हैं,

हर त्यौहार, घर-परिवार भूल कर, तुम प्रतिपल संघर्ष करते हो! हम गर्व कर लेते हैं,

कब कीस गोली पर लिखा हो तुम्हारा नाम,

तुम बिन परवाह किए, धुप, बारिश, तूफ़ान में,

माँ भारत का सजदा करते हो, हम गर्व कर लेते हैं,

शहादत पर तुम्हारी हम परवाह करें ना करें, हम गर्व कर लेते हैं,

संतुष्ट कर लेते हैं हम खुद को जो, दोगुने सैनिक दुश्मन के मारे जाए,

शर्मिंदा हैं हम, कैसे जीवन की कीमत तुम्हारी कम कर देते हैं, 

कुछ और शयद कर नहीं सकते इसलिए शयद, हम गर्व कर लेते हैं|| 


देशभक्ति वाली कविता – Poem on Nationalism in Hindi

सबसे न्यारा देश हमारा,

आजाद रहे देश हमारा…

आजादी का दिवस है आया,

देशभक्ति को सबमें है जगाया,

हर जगह उल्लास है छाया,

क्या बच्चे क्या बूढ़े सबने,

इस स्वाधीनता दिवस को है मनाया, 

इस दिवस को सब मना तो रहे, 

मगर क्या हम अब भी आज़ाद थे रहे? 

इस सवाल को सक थे भुला रहे… 

माइने आजादी के सबके लिए है,

कोई आजाद घूम रहा है ,

कोई अब भी आजादी को खोज रहा है…

पर एक वजह जिसको देश का हर नागरिक स्वीकार कर रहा है, 

हम आजाद तो हैं वर्षों से,

मगर बंधे हुए हैं विचारों से…

जब आजाद होंगे इन विचारों से, 

जब युद्ध होंगे कम,

जब इंसानियत को दरकिनार ना करें हम, 

जब सरहद पर जाने जाए कम,

जब हो वतन का सम्मान,

तब होंगे हम पूरे आज़ाद|| 

सबसे न्यारा देश हमारा,

आजाद रहे देश हमारा…

यह भी जरूर पढ़े: स्वतंत्रता दिवस पर नारे – Slogans on Independence Day


Short Poem on Independence Day in Hindi

तारीफे तेरी फैली हुई है,

गर जगह आसमान में,

औकात क्या है मेरी!

जो लिखू तेरे सामान में,

और जहाँ की मिटटी को भी चूमा जाता है,

हाँ छाती थोक कर कहता हूँ,

रहता हूँ में हिन्दुस्तान में||


स्वतंत्रता दिवस पर छोटी कविता

में भारत के गुण गाता,

जब जब हमारा तिरंगा लहराता| 

है पर्वत, नदी, समुद्र और वन,

भारतवासी का अच्छा है मन| 

हम से ज्यादा जोश भरा है,

हम हिम्मतवाले हैं… 

है गर्व हमे हमारे देश पर,

हम भारत के रखवाले हैं ||

यह भी जरूर पढ़े: स्वतंत्रता दिवस पर जोशीला भाषण – Independence Day Speech in Hindi


Swatantrata Diwas Par Ek Kavita

रेगिस्तानों में और पहाड़ो में,

बर्फीले मैदानों में,

ना रोके उसे दुश्मन,

ना ही घाटियां,

रक्षा करे वो सबकी, ना पूछे जातियां,

देश सेवा जिसका कर्तव्य दैनिक है,

देखो वो वीर भारत का सैनिक है,

बस उसके ही सीने में क्यों हो देशप्रेम का राग,

देश तो है तेरा भी, तू भी तो अब जाग| 

        जय हिन्द, जय भारत|| 


Heart Touching Poem on Independence Day in Hindi

आंखों में हजारों सपने और सीने में एक जुनून रखते हैं, 

हम हिंद के ही अंश है दिल में हिंदुस्तान रखते हैं,

दुश्मनों की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे, 

सीमा पर सिपाही घुसपैठ और आतंकवाद से लड़ रहे,

यह हिंद के जाबाज़ सैनिक है हौसले बुलंद रखते है, 

चाहे जात-पात के भेदभाव ने कई बार हमें तोडा होगा, 

धर्म का ज्ञान देकर कई बार हमें आपस में लड़ाया होगा, 

हम हिंद के सच्चे नागरिक, ईमान में इंसानियत रखते है, 

वेदों पुराणों से सुसज्जीत हिंद का इतिहास सुनहरा है, 

प्राचीन सभ्यता का दिया ज्ञान इस देश का अभिमान है, 

यूंही नहीं संसार हर विधा में, भारतीय को सर्वोपरि रखते हैं,

अलग-अलग भाषाएं, अलग ही है रहन सहन हमारे,

लेकिन अपने दिल और जुबान पर हिंदुस्तान रखते हैं| 

आंखों में हजारों सपने और सीने में एक जुनून रखते हैं, 

हम हिंद के ही अंश है दिल में हिंदुस्तान रखते हैं|

यह भी जरूर पढ़े: स्वतंत्रता दिवस पर शायरी – Shayari on Independence Day in Hindi


हम उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको हमारी Poem on Independence Day in Hindi पसंद आई होगी| आप सभी को Hindipool की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाये|

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|