(2022) गणतन्त्र दिवस पर कविताएं – Poem on Republic Day in Hindi

poem on republic day in hindi

Poem on Republic Day in Hindi: नमस्कार दोस्तों, आपका HINDIPOOL पर एक बार फिर से स्वागत है| सबसे पहले तो हम आपको गणतन्त्र दिवस की बधाई देना चाहेंगे| इस लेख में हमने gantantra diwas par kavita शेयर की है| 

26 जनवरी और 15 अगस्त दो ऐसे लोकप्रिय दिन हैं जिनका सभी देशवासियो को इंतज़ार रहता है | इस दिन हम हमारे दिल में जो देश के प्रति जो प्यार है उसे दिखते हैं | 

गणतन्त्र दिवस के शुभ दिन पर सभी लोग, देश के प्रति अपना प्यार दिखते हुए एक दूसरे को कविताएं , Slogans on Republic Day in Hindi जैसी चीज़े शेयर करते हैं | 

स्कूलों में यह दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता हैं | इस दिन स्कूलों में कई तरह की कविताएं, हमारे वीर जवानो के किस्से आदि चीज़े सुनाई जाती हैं | 

26 जनवरी 1950 के दिन हमारे देश में सविधान लागू हुआ था| इस सविधान के चलते ही हमारे देश में सबको एक समान समानता मिलती हैं| 

(2022) गणतन्त्र दिवस पर कविताएं – Poem on Republic Day in Hindi

तो चलिए अब गणतन्त्र दिवस पर दिल को छू जाने वाली देशभक्ति की भावनाओ से भरी कविताओं पर नज़र डालते हैं |

Heart Touching Poem on Republic Day in Hindi

आज सबको फिर वतन की याद है,

लगता है 15 अगस्त या 26 जनवरी  फिर आयी है| 

आज फिर तस्वीरें लगेंगे वीरो की जिनका नाम भी नहीं पता हैं,

और फिर से कल वो ही कहानी हैं| 

भगत, चंदरशेखर तो बहुत दूर की बात हैं,

इन्हे तो सरहद वालों की भी याद ना आनी हैं| 

आज सब भारत माँ के चरणों में फूल अर्पित करेंगे,

कल से फिर ये चरण खली हैं,

जो लोग पुरे साल स्वार्थ सीधी में लगे थे,

आज उनकी DP भी “जय हिंद” वाली हैं | 

समझ नहीं आता साल के दो दिन ही ऐसा क्यों होता हैं,

जब हर इंसान के अंदर का भगत जी उठता है…… 

अपनी आस्था जगाने के लिए किसी और की आवाज़ की जरुरत नहीं होती,

और जो दो दिन निभाई जाए वो देशभक्ति नही होती| 


Short Poem on 26 January in Hindi

फिर मुस्कुरा उठी भारत माँ,

आज उसके बच्चों को उसकी माँ की याद जो आयी है….. 

नज़र उठा के देखि जो तारीख,

तो मालुम हुआ,

की क्यों आज चारो तरफ,

देशभक्ति की लेहेर छायी हुई हैं | 


Latest Republic Day Poem in Hindi

किसी मज़लूम मजदूर का, किसी मगरूर व्यापारी का,

किसी बाबू की श्याही का निशान है ये… हिंदुस्तान है ये…

कही ईमानदार से झुलसता, कही भ्रस्टाचार से निपटता,

किसी अनशन पर बैठे बुजुर्ग का इंतिहाम है ये…. हिंदुस्तान है ये…

सड़को पर लूटती अबला का, काम पर जाती सबला का, 

हर औरत की ज़िद का परिणाम है ये…. हिंदुस्तान है ये…

गरीब की टपकती छत भी है, ये नोटों की लगी लत भी है ,

किसी के महीने का राशन का सामान है ये…. हिंदुस्तान है ये…

ये काला भी है ये सफ़ेद भी… है संगठन, है भेद भी,

अनेकता में एकता का प्रमाण है ये… हिंदुस्तान है ये…


Poem on Ganatantra Divas in Hindi

अपने ख्याल बिना किसी पाबंदी के

रखना जानते हो तो आज़ाद हो तुम,

दोस्ती में कद और धरम मायने नहीं रखते 

तो आज़ाद हो तुम,

लोगो को सूरत से नहीं सीरत से

 जानते हो तो आज़ाद हो तुम,

आज़ादी सोच में हैं तुम्हारी जो 

दुसरो को तुम्हारे सामने आज़ाद 

होने का मौका देती हैं, 

आज़ादी उन कदमो में हैं 

जो सच के लिए खड़े होने 

की हिम्मत रखते हैं,

आज़ादी दिलो में हैं तुम्हारे 

जो उन खयालो और सपनो को उड़ने की इज़ाज़त देते हैं|

तो दोस्तों ये थी गणतन्त्र दिवस पर कुछ लोकप्रिय कविताये| हम आशा करते है दोस्तों आप सभी को हमारी Poem on Republic Day in Hindi पसंद आयी होगी| इन कविताओं को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें| धन्यवाद!

Hindipool: