हिंदी दिवस पर 10 सर्वश्रेष्ठ कविता – Poem on Hindi Diwas

Poem on Hindi Diwas

Poem on Hindi Diwas : दोस्तों आज हमने हिंदी दिवस पर कविताये लिखी है| हिंदी दिवस हर वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है| हिंदी भारत की मात्र भाषा है, परन्तु आज कल लोग अंग्रेजी की और आकर्षित होते जा रहे हैं, उन्हें हिंदी बोलने में शर्म आने लगी है|

हमने इस लेख में हिंदी भाषा के लिए अपनी भावना जताते हुए और हिंदी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हिंदी भाषा पर कविताएँ लिखी है|

हिंदी दिवस पर कविता – Poem on Hindi Diwas

Hindi Diwas Par Kavita

हिंदुस्तान की शान है,
हिंदी मेरी जान है,

अंग्रेजी को भी बोलेंगे,
पर हिंदी को कभी ना छोड़ेंगे,

क्योकि हिंदी में जज़्बात है,
हिंदी में ही वो बात है….

मातृभाषा है ये हमारी,
इसको कैसे छोड़ेंगे,

हिंदुस्तानी है हम,
हिंदी से कैसे मुँह मोड़ लेंगे,

हिन्द है हम,
और हिंदी हमारी शान है||


Poem on Hindi Language

हमारी आन है हिंदी,

हमारी शान है हिंदी,

हमारे हिंदुस्तान की,

पहचान है हिंदी….

हिंदी में जो जज्बात है,

बाकी भाषा में कहाँ वो बात है,

हिंदी की महक ही अलग है,

हिंदी की चहक ही अलग है….

भारतीय हैं हम,

और हिंदी हमारी पहचान है||

यह भी जरूर पढ़े:


Short Poem on Hindi Diwas

हिंदुस्तानी हूँ में,

हिंदी में बोली है,

बोलता जाऊँ,

गाता जाऊँ,

यह ही मेरी बोली है,

अंग्रेजी को क्यों अपनउ,

जब हिंदी में जज्बात है,

हिन्दू है हम,

हिंदी हमारी शान है||


हिंदी भाषा पर कविता

घर की भाषा है हिंदी,

मन की भाषा है हिंदी,

पूरा जग घूम लिया,

फिर भी हिंदी ही मेरी प्रथम भाषा है,

है यह जननी,

है यह सर्वोत्तम,

यह ही मेरा मान है,

हिंदी में बस्ती मेरी जान है,

अंग्रेजी को कहाँ बात है,

हिंदी हिन्दुस्तान की आन, मान और शान है||


Hindi Diwas Par Hasya Kavita

बोलने में हिंदी,
लिखने में हिंदी,

सोने में हिंदी,
जागने में हिंदी,

हिंदी हूँ में,
में हूँ हिंदी…

हिंदुस्तान ही सब कुछ है,
इसलिए हिंदी में बसी हूँ में,

सारी भाषाए बादमे,
हिंदी में सबसे पहले हूँ में,

हिंदी से ही असली स्नेह है,
बाकी सब तो नकली है,

हिंदी ही सर्वश्रेठ है,
इसलिए तो हिंदी हूँ में||


हिंदी दिवस पर कविता

कहने को बस है ये भाषा,
पर इससे है रिश्ता पुराना…

हिंदुस्तान की बोली है हिंदी,
भारत माता की है ये बिंदी…

हिंदी ही तो शान है,
भारत देश का सम्मान है…

आओ थाने आज एक बात,
की करदेंगे हिंदी को आबाद…

पुरे विश्व में करदेंगे इसको अमर,
आओ चले हिंदी के सफर||

यह भी जरूर पढ़े:


हिंदी दिवस पर कविता

हिंदी हैं हम, वतन है हिन्दुस्तान हमारा,

कितना अच्छा व कितना प्यारा है ये नारा।

हिंदी में बात करें तो मूर्ख समझे जाते हैं।

अंग्रेजी में बात करें तो जैंटलमेल हो जाते।

अंग्रेजी का हम पर असर हो गया।

हिंदी का मुश्किल सफ़र हो गया।

देसी घी आजकल बटर हो गया,

चाकू भी आजकल कटर हो गया।

अब मैं आपसे इज़ाज़त चाहता हूं,

हिंदी की सबसे हिफाज़त चाहता हूं।।


Poem on Hindi Diwas

हम हिंदी हैं, हिंदी का हम सब को अभिमान है

सारी भाषाएँ प्यारी हैं, पर हिंदी हमारी जान है

जन में हिंदी, मन में हिंदी, हिंदी हो हर ग्राम में

हिंदी का उपयोग करें हम अपने हर एक काम में

एक सूर हैं, एक ताल हैं, एक हमारी तान है

सारी भाषाएँ प्यारी हैं, पर हिंदी हमारी जान है

राजभाषा है ये हमारी, राष्ट्रीयता का प्रतीक है

हिंदी का विरोध करना क्या यह बात ठीक है?

हिंदी की जो निंदा करते, वे अब तक नादान हैं

सारी भाषाएँ प्यारी हैं, पर हिंदी हमारी जान है

पूरब- पश्चिम, उत्तर – दक्षिण करें, सिर्फ हिंदी में ही भाषण

सारे विश्व में फैले हिंदी, हम सबका अरमान है

सारी भाषाएँ प्यारी है, पर हिंदी हमारी जान है!


Hindi Diwas Kavita

जन-जन की भाषा है हिंदी

भारत की आशा है हिंदी

जिसने पूरे देश को जोड़े रखा है

वो मजबूत धागा है हिंदी 

हिन्दुस्तान की गौरवगाथा है हिंदी

एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी

जिसके गर्भ से रोज नई कोंपलें फूटती है

ऐसी कामधेनु धरा है हिंदी 

जिसने गुलामी में क्रांति की आग जलाई

ऐसे वीरों की प्रसूता है हिंदी 

जिसके बिना हिन्द थम जाए

ऐसी जीवनरेखा है हिंदी

जिसने काल को जीत लिया है

ऐसी कालजयी भाषा है हिंदी 

सरल शब्दों में कहा जाए तो

जीवन की परिभाषा है हिंदी !


Hindi Diwas Poems

हिंदी मेरा मान है , हिंदी मेरा सम्मान है | 

हिंदी है हिंदुस्तान की करो इससे थोड़ा और प्यार | 

दो इसे थोड़ा और सम्मान | हिंदी जितनी सरल है उतनी ही प्यारी | 

हिंदी बोलो शान से, हरपल तुम जी-जान से

हिंदी में हस्ताक्षर करना, सदा ही स्वाभिमान से | 

हिंदी है नव-प्रीत की भाषा, ग़ज़ल की भाषा गीत की भाषा

दुश्मन को भी दोस्त बना दे, हिन्दी है मनमीत की भाषा !


Small Poem on Hindi Diwas

हिंदी हमारी जान है, हिंदी हमारी शान है !

हिंदी हिंदुस्तान की पहचान है! हिंदी इस देश का गौरव है!

हिंदी भविष्य की आशा है, हिन्दी हर दिल की धड़कन है

हिन्दी जनता की भाषा है इसको कबीर ने अपनाया मीराबाई ने मान दिया आज़ादी के दीवानों ने,

इस हिन्दी को सम्मान दिया जन जन ने अपनी वाणी से हिन्दी का रूप तराशा है !

जब तक गगन में चांद, सूरज की लगी बिंदी रहे,

तब तक वतन की राष्ट्रभाषा ये अमर हिंदी रहे,

हिंदी हमारा शब्द, स्वर व्यंजन अमिट पहचान है,

हिंदी हमारी चेतना वाणी का शुभ वरदान है।


अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया Poem on Hindi Diwas पर आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे व्हाट्सप्प और फेसबुक पर शेयर करना ना भूले, और साथ ही आप कोई हिंदी दिवस पर कविता जानते हो तो उसे कमेंट में जरूर बताये| धन्यवाद

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|