पेड़ पर कविता – Poem On Tree In Hindi

Poem On Tree In Hindi

पेड़ पर 6 बहुमूल्य कवितायें - Poems On Trees In Hindi

Poem On Tree In Hindi : नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख में पेड़ पर कविता  कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, & 8 के विद्यार्थी के लिए प्रकाशित कर रहे हैं| पेड़ को विभिन्न नामो से भी जाता है जैसे वृक्ष, पादप, आदि| पेड़ के सभी नाम जानने के लिए आप हमरा पेड़ के पर्यायवाची शब्द पर लेख पढ़ सकते हैं|

जैसा कि आप सभी जानते हैं| कि पेड़ हमारे जीवन का एक साथी है क्योंकि पेड़ के बिना जीवन जीना असंभव है| दुनिया में विभिन्न प्रकार के पेड़ पाए जाते हैं, पेड़ से ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होता है, इसलिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में अपने आसपास पेड़ो को लगाना चाहिए|

इस आर्टिकल में पेड़ पर कविता लिखने का एक ही उद्देश्य है कि हम लोगों को पेड़ की महत्पूर्णता के बारे में बता सके|

इस लेख में हमने कुछ सर्वश्रेष्ठ वृक्ष पर कविताये को सम्मिलित किया है, तो कविता पढ़ना शुरू करते हैं|

Best Poem On Tree In Hindi

संत जनों का है यह कहना,

धरती मां का वृक्ष है गहना।

वृक्ष लगाओ हरियाली लाओ,

इस धरती को स्वर्ग बना हो।

पेड़ न काटो, रखो ध्यान,

धरती का है, यही प्रधान।

इससे है वसुधा की शान,

इससे ही है जिवो में जान।

वृक्ष लगाओ,

धरती को स्वर्ग बनाओ।

– नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी


पेड़ पर हिंदी कविता – Hindi Kavita On Tree

अगर पेड़ भी चलते होते,

कितने मजे हमारे होते| 

बाँध तने में उसके रस्सी,

चाहे जहां कहीं ले जाते|

जहां कहीं भी धूप सताती,

उसके नीचे झट सुस्ताते|

जहां कहीं वर्षा हो जाती,

उसके नीचे हम छिप जाते|

लगती जब भी भूख अचानक,

तोड़ मधुर फल उसके खाते|

आती कीचड़, बाढ़ कहीं तो,

झट उसके ऊपर चढ़ जाते|

अगर पेड़ भी चलते होते,

कितने मजे हमारे होते| 

आप यह भी पढ़ सकते हैं: नारियल के पेड़ पर निबंध – About Coconut Tree


Short Poem on Tree in Hindi

पेड़ पौधे हमारे हैं,

यह हम सब के प्यारे हैं||

सर्दी गर्मी सहते हैं,

नहीं कभी कुछ कहते हैं|

फल मेवे बरसाते हैं,

हम सब मिलकर खाते हैं|

आओ इनसे प्यार करे,

हम सब मिलकर हरा भरा संसार करें|

गौरी


Hindi Poem On Tree

मैंने एक चिड़िया 🐦 पाली…

एक दिन वो उड़ गई 😥

फिर मैंने एक गिलहरी पाली…

एक दिन वो भी चली गई 😥

फिर मैंने एक दिन एक पेड़ लगाया…

दोनों वापिस आ गई 🤗

पेड़ लगाएं… खुशियाँ पाएँ

आप यह भी पढ़ सकते हैं: बरगद के पेड़ पर निबंध – Information About Banyan Tree


Save Trees Poem In Hindi – हिंदी कविता पेड़ पर

वृक्ष लगाओ, वृक्ष लगाओ,

वन में हरियाली लाओ,

अपने जीवन को स्वच्छ बनाओ,

वृक्ष लगाओ, वृक्ष लगाओ,

आज संसार में मनुष्य लेता वृक्षों की जान

क्या मनुष्य नहीं जानता की इससे है सबकी शान

हमारे जीवन को स्वच्छ बनाने के लिए इन्होने

दिए बलिदान फिर भी यह सब भूलकर ले रहे हैं इनकी जान,

ईश्वर ने इन्हे बनाया,

हमारे स्वाथ्यय के लिए वरदान,

हटा प्रदूषण वातावरण से देते है यह जीवन दान,

वृक्ष लगाओ, वृक्ष लगाओ,

जीवन में हरियाली लाओ

वृक्ष लगाओ, वृक्ष लगाओ,


वृक्ष पर हिंदी कविता

जब कभी है धुप सताती,
सभी को है वृक्ष की याद आती,

राह में भटके राही,
या धुप में खेलते बच्चे,
सबको को यह देता है छाया,

जगह जगह पर पेड़ लगाओ,
वृक्षों को तुम गर्मी पे पानी पिलाओ,
इसपर खेलकर मन बेहलाओ,
बच्चो मिलके वृक्ष लगाओ,

फल, सब्जी यह हमको देता,
सबको पेड़ ठंडी हवा भी देता,
फिर भी ना जाने लोग क्यों है इसे काट ते,
वृक्षों की अहमियत क्यों नहीं जानते|

यह भी जरूर पढ़े: पेड़ बचाओ पर सर्वश्रेठ नारे – slogans on save tress


हमें उम्मीद है, कि आपको हमारा यह लेख Best Poem On Tree In Hindi बहुत पसंद आया होगा| अगर आपको हमारा आर्टिकल पेड़ पर हिंदी कविता पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें 🤗🤗

Hindipool: