रक्षाबंधन पर निबंध – Essay on Raksha Bandhan in Hindi

Raksha Bandhan Par Nibandh

Essay on Raksha Bandhan in Hindi: नमस्कार दोस्तों! आपका Hindipool पर स्वागत है| भारत में कई सारे Festival मनाये जाते हैं इनमे से रक्षा बंधन एक बहुत ही महत्पूर्ण त्यौहार है| आज हमने इस लेख में Raksha Bandhan Par Nibandh लिखा है| इससे पहले हमने Raksha Bandhan Wishes To Brother पर लेख लिखा था|

2021 में रक्षाबंधन 22 अगस्त को रविवार के दिन मनाया जाएगा| इस लेख में हमने रक्षा बंधन की महत्वता को और भाई-बहन के प्यार को विस्तार में समझाया है|

रक्षाबंधन पर हिंदी में बेस्ट निबंध | Best Essay on Raksha Bandhan

रक्षाबंधन क्या होता है?

भारत में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों में से रक्षाबंधन भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है| रक्षाबंधन का मतलब होता है वह बंधन जो सदैव रक्षा करे| इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में एक धागा बंदती है जिसे राखी कहा जाता है| यह राखी भाइयों के लिए बहनों के दिल में जो प्यार होता है उसे दर्शाती है और इस दिन सभी भाई अपनी बहनो से उनकी सदैव रक्षा करने का वचन देते हैं| भाई और बहन का यह बंधन बहुत पवित्र होता है|

रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? रक्षाबंधन का इतिहास

ऐसे तो रक्षाबंधन से कई सारी महशूर कहानियां जुड़ी हुई है| इनमें से हम आपको आज एक कहानी बताने वाले हैं जो रक्षाबंधन के त्यौहार को दर्शाती है| एक समय की बात है जब मेवाड़ की रानी कर्णावती पर बहादुरशाह द्वारा हमला होने वाला था| इस हमले से बचने के लिए उन्होंने एक मुगल बादशाह हुमायूं को राखी भेज कर अपने राज्य की रक्षा की दरख्वास्त करी| हुमायूं एक मुसलमान थे परंतु उन्होंने रानी कर्णावती द्वारा भेजी गयी राखी का सम्मान रखा और बहादुरशाह से युद्ध करने को तैयार हो गए और रानी कर्णावती के राज्य की रक्षा करने के लिए बहुदारी के साथ वहाँ जा पहुँचे|

यह कहानी इस बात को दर्शाती है कि बहन के द्वारा प्यार से भेजी गई राखी की भाई के लिए कितनी ज्यादा अहमियत होती है| तब से लेकर आज तक भारत में राखी का त्यौहार हर वर्ष मनाया जाता है और इस दिन हर भाई अपनी बहन की सदैव रक्षा करने का वचन देता है|

यह भी जरूर पढ़े: Sister Shayari in Hindi

रक्षाबंधन के दिन क्या-क्या होता है – रक्षाबंधन की तैयारियां

रक्षाबंधन के लिए सभी बहने अपने भाइयों के लिए सुंदर-सुंदर राखियाँ खरीदती हैं और ख़ास अपने छोटे भाइयों के लिए लाइट वाली, खिलौने वाली राखियाँ खरीदती हैं और इस दिन भाई भी अपनी बहनों के लिए तोहफे, साड़ियाँ, चॉकलेट, और मिठाइयां खरीदते हैं| यह दिन बहुत ही धूमधाम और खुशियों के साथ मनाया जाता है| यह दिन भाई बहनों के प्यार को दर्शाता है|

इस दिन बहने अपने भाइयों की कलाइयों में राखी बान्दति हैं और फिर उनकी आरती उतारकर उन्हें माथे पर तिलक लगाती हैं और फिर उन्हें मिठाई खिलाती है फिर सभी भाई अपनी बहनों को उपहार के रूप में पैसे, तौफे, चॉकलेट्स आदि चीज़े देते हैं साथ ही वह उन्हें उनकी सदैव रक्षा करने का वचन देते हैं|

रक्षाबंधन का महत्व

रक्षाबंधन के दिन सभी भाई अपनी बहनों को एक महत्वपूर्ण वादा देते हैं की वह उनकी सदैव रक्षा करेंगे, वो हमेशा उनके लिए हाजिर होंगे भले वह किसी भी और कितनी ही मुश्किल कठिनाई में क्यों ना हो| यह दिन एक बहन के लिए जितना महतवपूर्ण होता है उतना ही महत्व यह दिन सभी भाइयों के लिए भी रखता है|

उपसंहार

अंत में हम बस इतना कहना चाहेंगे कि यह त्यौहार भारतीय संस्कृति में बहुत महत्व रखता है और यह दिन हर एक भारतवासी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है| और भारत में रहने वाले हर एक व्यक्ति को इस त्यौहार पर गर्व है और हर साल यह त्यौहार बड़े ही खुशी, धूमधाम, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है|

हमें उम्मीद है दोस्तों आपको हमारा Raksha Bandhan Par Nibandh पसंद आया होगा और आप भाई बहन के रिश्ते की अहमियत को समझें होंगे और रक्षाबंधन किस प्रकार मनाया जाता है, इसका क्या महत्व होता है, यह आप समझ गए होंगे| इस लेख को अपने भाई या बहन के साथ जरूर शेयर करे|

यह भी जरूर पढ़ें: Hindi Essay on Janmashtami

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|