संज्ञा के भेद, परिभाषा, उदहारण – Sangya Ke Kitne Bhed Hote Hain

Sangya Ke Kitne Bhed Hote Hain

Sangya Ke Kitne Bhed Hote Hain हेलो बच्चो! आज हम आपको संज्ञा के कितने भेद होते हैं, और उनकी परिभाषा उदहारण सहित बहुत ही आसान भाषा में आपको बताने वाले हैं| और साथ ही हमने संज्ञा की परिभाषा भी सरल शब्दों में समझायी है| इससे पहले ववाले लेख में हमने सर्वनाम के भेद बताये थे|

Sangya Kise Kahate Hain – संज्ञा की परिभाषा

संज्ञा की सरल शब्दों में परिभाषाएँ निचे बताई गयी है:

  • जिन शब्दों से किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि के नाम का बोध हो उसे संज्ञा कहते हैं|
  • जिन भी शब्द से हमे किसी इंसान, वास्तु या जगह के नाम का पता चले उससे हम संज्ञा कहेंगे|

जैसे –

  • उसका नाम श्याम है| – इसमें श्याम संज्ञा है|
  • जिस आधुनिक आविष्कार से हम घर बैठे किसी से भी वार्तालाप कर सके, उसे मोबाइल कहते हैं| – इसमें मोबाइल संज्ञा है|
  • मेरी नानी का घर जयपुर में है| – इसमें जयपुर संज्ञा है|

हमे उम्मीद है अब आप संज्ञा किसे कहा जाता है समझ गए होंगे आइये अब इसके भेदो के बारे में पढ़ते हैं|

Sangya Ke Kitne Bhed Hote Hain – संज्ञा के भेद एवं प्रकार

संज्ञा के मुख्य रूप से पाँच भेद होते हैं:

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा
  • भाववाचक संज्ञा
  • जातीवाचक संज्ञा
  • समहुवाचक संज्ञा
  • द्रव्यवाचक संज्ञा

संज्ञा के भेदो की परिभाषा

व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? – Vyaktivachak Sangya Kise Kahate Hain in Hindi

जिन शब्दों से किसी व्यक्ति, वस्तु, या स्थान के नाम का बोध हो उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं|

जैसे –

  • गंगा भारत की सबसे बड़ी नदियों में से एक है| – इसमें हमे गंगा नदी का बोध हो रहा है
  • जो काले रंग की कमीज़ में है उसका नाम राहुल है| – इसमें हमे एक व्यक्ति (राहुल) के नाम का बोध हो रहा है|

भाववाचक संज्ञा किसे कहते हैं? – Bhavvachak Sangya Kise Kahate Hain in Hindi

जिन शब्दों से हमे किसी व्यक्ति, वस्तु, या स्थान की दशा, स्थिति या भाव का पता चलता है, उन्हें भाववाचक संज्ञा कहते हैं|

जैसे –

  • आज खाने में एक अलग ही मिठास है| – इसमें हमे खाने की दशा का बोध हो रहा है की वो मीठा है|
  • मसूरी में बहुत ठण्ड होती है| – इसमें हमे मसूरी जो एक स्थान का नाम है, उसकी स्थीति का पता चल रहा है की वहाँ बहुत ठण्ड होती है|

जातीवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? – Jativachak Sangya Kise Kahate Hain in Hindi

जिन शब्दों से हमे एक ही प्रकार या एक सामान वस्तुओं आदि की श्रेणी का बोध होता है, उन्हें जातीवाचक संज्ञा कहते हैं|

जैसे –

  • टीवी
  • तालाब
  • लड़का

समहुवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? – Samuhvachak Sangya Kise Kahate Hain in Hindi

जो शब्द किसी वस्तु, स्थान या व्यक्तियों के समूह में होने का बोध होता है| उन्हें समहुवाचक संज्ञा कहते हैं|

जैसे –

  • आज गांव में एक जरुरी सभा लगी है| – इसमें हमे सभा यानी व्यक्तिओ के समूह का पता चल रहा है|
  • यह हमारी कालोनी का महिला मंडल है| – इसमें हमे महिला मंडल यानी महिलाओ के समूह में होने का पता चल रहा है|

द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? – Dravyavachak Sangya Kise Kahate Hain in Hindi

जो शब्द हमे किसी वस्तु, या व्यक्ति के नाप टोल, या वजन का बोध कराते हैं उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं|

जैसे –

  • आज हमारे घर 10 किलो चावल आये| – इसमें हमे चावल जो की एक खाने की वस्तु है उसके वजन का पता चल रहा है|
  • राहुल का वजन 50 किलो है| – इसमें हमे राहुल जो की एक व्यक्ति है उसके वजन का पता चल रहा है|

यह भी जरूर पढ़े: 

हमें उम्मीद है दोस्तों हमारा Sangya Ke Kitne Bhed Hote Hain पर लेख आपके लिए मददगर रहा होगा| इसे अपने मित्रो के साथ व्हाट्सप्प और फेसबुक पर शेयर करना भूले ना और अगर आपका हमारे लेख के लिए कोई सुझाव है तो उसे कमेंट में जरूर बताएं| धन्यवाद!

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|