जानिये सर्वनाम के भेद, परिभाषा एवं उदहारण – Sarvanam Ke Bhed

Sarvanam Ke Bhed

Sarvanam Ke Bhed: नमस्कार! आपका Hindipool पर स्वागत है| दोस्तों आज हमने इस लेख आसान भाषा में सर्वनाम के भेद का विस्तारपूर्वक वर्णन किया है, और साथ ही सर्वनाम किसे कहते हैं वो भी बताया है, इससे पहले हमने Samas Kise Kahate Hain पर लेख लिखा था|

Sarvanam Kise Kahate Hain – सर्वनाम की परिभाषा

सर्वनाम की निम्नलिखित आसान परिभाषाएँ होती है:

  • संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाने वाले शब्दों को सर्वनाम कहा जाता है|
  • वह शब्द जिनका संज्ञा के बदले इस्तेमाल किया जा सकता हो, उन्हें सर्वनाम कहते हैं|

सर्वनाम के उदहारण- में, तू , आप, हम, वह, वो, आदि

Sarvanam Ke Bhed सर्वनाम के भेद एवं प्रकार

सर्वनाम के निम्न भेद होते हैं:

  • पुरुषवाचक सर्वनाम
  • निश्चयवाचक सर्वनाम
  • अनिशयवाचक सर्वनाम
  • संबंधवाचक सर्वनाम
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम
  • निजवाचक सर्वनाम

सर्वनाम के भेदो की परिभाषा

पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? – Purush vachak Sarvanaam Kise Kahate Hain

जिन शब्दों का प्रयोग स्वयं के लिए या किसी अन्य पुरुष के लिए किया जाए उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहा जाता है|

पुरुषवाचक सर्वनाम के उदहारण –

  • में खाना खाने जा रहा हूँ|
  • तुम जब तक आये हम सब वहाँ से चले गए|

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन मुख्य भेद होते हैं:

  1. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. मध्य पुरुषवाचक सर्वनाम
  3. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? – Nishya vachak Sarvanaam Kise Kahate Hain

जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या आदि पर एक निश्चय रूप से संकेत करे उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता है| इस सर्वनाम में यह, वह जैसे शब्दों का प्रयोग होता है|

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदहारण –

  • यह मेरी कलम है|
  • वह राहुल के बहन है|

अनिशयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? – Anishya vachak Sarvanaam Kise Kahate Hain

जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या आदि की और एक अनिश्चय रूप से संकेत करे उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता है| इस सर्वनाम में कुछ, कोई जैसे शब्दों का प्रयोग होता है|

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदहारण –

  • ना जाने राहुल को कुछ तो हुआ है|
  • कलेक्टर साब से आज कोई तो बड़ा आदमी मिलने आया था|

संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? – Sambandh vachak Sarvanaam Kise Kahate Hain

जिन शब्दों द्वारा किन्ही दो या दो से अधिक व्यक्ति, वस्तु या आदि के बीच में संबंध कराये जाए उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहा जाता है|

संबंधवाचक सर्वनाम के उदहारण –

  • जैसी करनी वैसी भरनी|
  • जो करेगा वो भरेगा|

प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? – Prashna vachak Sarvanaam Kise Kahate Hain

जो सर्वनाम वाक्य में कोई प्रश्न पूछे जाने का बोध कराते हैं, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहा जाता है| इस सर्वनाम में कौन, क्या और कब जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है|

प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदहारण –

  • तुम्हारा नाम क्या है?
  • राहुल का घर कौन सा है?

निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? – Nijvachak Sarvanaam Kise Kahate Hain

जिस सर्वनाम का प्रयोग कर्ता कारक स्वम खुद के लिए करे, उसे निजवाचक सर्वनाम कहा जाता है| इस सर्वनाम में अपना, आप आदि जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है|

निजवाचक सर्वनाम के उदहारण –

  • आप कहाँ से आ रहे हैं|
  • में अपना काम स्वयं करता हूँ|

यह भी जरूर पढ़े:

हमें उम्मीद है दोस्तों हमारा Sarvanam Ke Bhed पर लेख आपके लिए मददगार रहा होगा| इसे अपने मित्रो के साथ व्हाट्सप्प फेसबुक पर शेयर करना ना भूले और अगर आपका हमारे लेख के लिए कोई सुझाव है तो उसे कमेंट में जरूर बताएं| धन्यवाद!

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|