जानिये सोयाबीन के फायदे एवं नुकसान – Soya Bean in Hindi

Soya Bean Benefits and Side Effects in Hindi

सोयाबीन क्या है? (Soya Bean in Hindi): नमस्कार दोस्तों, आपका HINDIPOOL पर स्वागत है| आज हम आपको सोयाबीन के बारे में बताने जा रहे है| सोयाबीन एक तरह का दलहन है| इसे हम खाने या तेल के रूप में इस्तेमाल करते हैं|

इसमे मांस, और दूध से भी अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है| इसका सेवन करने से हमारे शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं|

हम सोयाबीन को पोषक तत्वों का भण्डार भी कह सकते है| अगर आप शाकाहारी है, आप मांस का सेवन नहीं कर सकते हैं तो सोयाबीन आपके शरीर के लिए पोषक तत्वों का उत्तम जरिया है|

पोषक तत्वो की मात्रा 100 ग्राम्स सोयाबीन में

  • कैलोरीज – 70
  • ऊर्जा (Kcal) – 345.0
  • प्रोटीन (grams) – 52.0
  • फैट्स (grams) – 0.50
  • कार्बोहाइड्रेट्स (grams) – 33.0
  • कैल्शियम (mg) – 350.0
  • आयरन (mg) – 20.0

सोयाबीन के फायदे – Benefits of Soyabean in Hindi

सोयाबीन को खाने के कई सारे शानदार फायदे हैं, इनमें से हम आपको कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में हम आपको बताएँगे|  

1. त्वचा के लिए

सोयाबीन के अंदर कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं यह तत्व डेड स्किन को हटाते हैं इतना ही नहीं सोयाबीन हमारी त्वचा का रंग भी साफ़ करता है जिसकी वजह से हमारी त्वचा निखरी और जवान लगती हैं|

सोयाबीन का सेवन करने से हमारे त्वचा पे मौजूद एक्स्ट्रा आयल हटता है| रूखी-सुखी त्वचा के लिए सोयाबीन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है|

2. मधुमेह के लिए

जैसा की आप सभी जानते ही हैं सोयाबीन में कितने सारे पोषक तत्व हैं| डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल को सही लेवल पे बनाये रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है| सोयाबीन में आइसोफ्लेवॉन्स नाम का एक रसायन होता है जो हमारे शरीर में ब्लड शुगर और कोलेस्ट्राल के स्तर को कम करता है|

सोयाबीन का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी ज्यादा लाजवाब होता है| 

3. बालो के लिए

हर कोई चाहता हे उसके बाल बहुत घने हो, सुन्दर और नरम हो इसके लिए ना जाने हम लोग अपने बालो में क्या क्या लगते हैं ना जाने क्या क्या खाते है|  सोयाबीन का तेल हमारे बालो के लिए बहुत अच्छा होता है|

यदि आपके बाल झड़ रहे है तो आप सोयाबीन के तेल का उपयोग कर सकते है, यह आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है| यह बालो का झड़ना रोकने में मदद करता है इसके अलावा ये बालो में मजबूती और चमक लाता है| 

4. हड्डियों के लिए

स्वस्थ हड्डियों होने के भी अपने ही फायदे होते है, इसका एक महत्वपूर्ण फायदा ये है की ये हमारी हड्डियों में आसानी से फ्रैक्चर नहीं होने देता|

सोयाबीन में कैल्शियम, विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन्स ,कॉपर जैसे कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है| स्वस्थ हड्डिया हमे कई रोगो से भी बचती हैं|

5. दिमाग के लिए

आज कल दुनिया में लोगो में कितना ज़्यादा मानसिक तनाव रहता है इससे तो आप परिचित है ही, सोयाबीन में मौजूद पोषक तत्व हमारे दिमाग को तेज़ बनाने में बहुत सहायता करते हैं और इसका सेवन मानसिक रोग के लिए भी बहुत शानदार होता  है| सोयाबीन का सेवन हमे हमारी यादाश्त बढ़ाने में भी मदद करता है|

सोयाबीन के नुकसान – Side Effects of Soyabean in Hindi

  • सोयाबीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से एलर्जी और शारीरिक नुक्सान हो सकते हैं|
  • गर्भवती महिलाओं के लिए सोयाबीन का अधिक मात्रा में सेवन करना बहुत नुक्सान दायक हो सकता है|
  • सोयाबीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम हो सकता है|

यह भी जरूर पढ़े – 

आशा है दोस्तों आपको हमारा आर्टिकल सोयाबीन क्या है, इसके फायदे एवं नुक्सान – Soya Bean in Hindi पसंद आया होगा और अब आप सभी सोयाबीन के बारे में अच्छे से जान गए होंगे|

Hindipool: