बाल दिवस पर भाषण – Speech on Childrens Day in Hindi

Speech on Childrens Day in Hindi

Speech on Childrens Day in Hindi: नमस्कार दोस्तों आपका Hindipool पर स्वागत है| अगर आप अपने भाषण से सबको प्रभावित करना चाहते हैं? या प्रतियोगिता में भाग लेकर विजय होना चाहते हैं? तो आप सही स्थान पर आये है| आज हमने इस लेख में बाल दिवस पर जोशीला भाषण लिखा है| 

बाल दिवस पर भाषण देने के लिए जरुरी टिप्स

निम्नलिखित टिप्स हमने अपने अनुभव के अनुसार लिखी है| 

  • मंच पर जाने से पहले भाषण को बार-बार, बोल-बोल कर अभ्यास करें|
  • शुरुवात बाल दिवस का इतिहास के बारे में बता कर करें|
  • जवाहरलाल नेहरू का छोटा जीवन परिचय दीजिए जैसे बच्चें उन्हें चाचा नेहरू क्यों बालते थे इस बारे में बताइए ये |
  • नेहरू जी ने बच्चों के लिए क्या-क्या समर्थन किये उस बारे में बताएँ |
  • बाल दिवस क्यों और कैसे मनाया जाता है |
  • “बाल दिवस 14 नवंबर को ही क्यूँ मनाया जाता है ?” इस बारे में बताइए |
  • एक अच्छी रेखा कहकर भाषण को अंत करें |

Best Speech on Childrens Day in Hindi

आदरणीय प्रिंसिपल, शिक्षकों, और मेरे मित्रों | बाल दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं | मेरा नाम राहुल शर्मा है मैं कक्षा दसवीं का विद्यार्थी हूँ| जैसा की आप सब जानते हैं की आज हम बाल दिवस के शुभ अवसर पर यहाँ एकत्रित हुए हैं | 

बाल दिवस प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर पर बनाया जाता है | जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से काफी प्रेम था | वह देश के प्रधान मंत्री होकर भी बच्चों की काफी देख-भाल करते थे | 

उन्होने बच्चों के लिए कहीं सारी योजनाए बनायी है जैसे हर बच्चे को मुफ़्त में भोजन, दूध व शिक्षा दी जाएगी ताकि कोई भी बच्चा भूखा पेट न रहे और कुपोषण का शिकार न हो |

भारत में बाल दिवस के दिन स्कूल व कॉलेज में विभिन प्रकार की प्रतियोगिता होती है| जिसमे नृत्य, संगीत व नाटक द्वारा बच्चों को उनके अधिकार समझाने की कोशिश की जाती है, और सरकारी संगठन द्वारा बच्चों को कपड़े , भोजन और उपहार वितरित किए जाते हैं| 

पंडित जवाहरलाल नेहरू मानते थे की देश का भविष्य आज के बच्चों पर निर्भर है | अच्छे भविष्य के लिए हमें आज के बच्चों को प्रेम और देख-भाल से रखना होगा| बच्चे हमारे देश की सबसे बड़ी संपत्ति है| 

भारत सरकार ने बच्चों के लिए कहीं सारे योजनाएँ व अधिकार बनाये है, ताकि कोई भी बच्चा बाल मजदूरी न करें परन्तु करोड़ की आबादी के इस देश के हर जगह पर पहुँचना मुश्किल है, जिस वज़ह से बच्चे उनके अधिकारों से अपरिचित रह जाते हैं|

आज बाल दिवस के दिन पर में आप सभी से गुज़ारिश करता हूँ सभी बच्चों में प्यार बांटे, उनमे भेद-भाव ना करें और जब भी आपको 18 वर्ष से काम की उम्र का बच्चा काम करता हुआ दिखे, आप जरुरी कार्यवायी जरूर करें|

मुझे अपना बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत धन्यवाद| आशा करता हूँ आपका दिन शुभ हो|  

यह भी जरूर पढ़े: Teachers Day Speech in Hindi

Short Speech on Childrens Day in Hindi

आदरणीय प्रिंसिपल, शिक्षकों, और मेरे मित्रों | बाल दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं | मेरा नाम राहुल शर्मा है मैं कक्षा दसवीं का विद्यार्थी हूँ| जैसा की आप सब जानते हैं की आज हम यहाँ बाल दिवस के शुभ अवसर पर इक्खट्टे हुए हैं | 

हम बाल दिवस प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की याद में मनाते है| पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन 14 नवम्बर को हुआ था| 

पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से काफ़ी प्रेम था व हमेशा बच्चों से घिरे रहना चाहते थे इस कारण वश बच्चे उन्हें “चाचा नेहरू” के नाम से पुकारने लगे| 

भारत की आज़ादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों के लिए शिक्षा, अधिकार, कल्याण पर काम करना शरू कर दिया था| बच्चें नेहरू जी से काफ़ी प्रेरित हुआ करते थे| वह बच्चों को हमेशा कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया करते थे| 

नेहरू जी बच्चों के विकास के बारे में काफ़ी सोचा करते थे, इसी कारण वश बच्चों के अधिकार उन्हें बचपन से ही उपलब्ध हो जाए| वह कहते थे की ज़िंदगी की शुरूवात बचपन से ही होती है और यह एक महत्वपूर्ण अवस्था है जिसमें बच्चें स्वस्थ व सुखी रहते हैं यदि इस अवस्था में बच्चों पर शारीरिक व मानसिक बिमारी पकड़ लेती है तो उनका इलाज़ जल्दी से जल्द करवाना चाहिए | 

बच्चें मूर्ति की तरह होते है , जैसे किसी मूर्ति को आप जिस आकार में बनाओगे वह उसी आकार में बन जाएगी ठीक उसी प्रकार बच्चों के साथ होता है क्यूँ कि आप आज जितना इनसे प्रेम करेंगे, कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगे तो आने वाले भविष्य में  यह माता-पिता व देश का नाम ज़रूर रोशन करेंगे|

अंत में मेरी आप सभी से एक ही गुजारिश है, आप अपने आस पास के सभी बच्चो से बिना भेद भाव के प्रेम करें और सभी में प्यार बांटे|

मुझे अपना बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत धन्यवाद| आशा करता हूँ आपका दिन शुभ हो| 

तो यह थी दोस्तों children’s day speech.

हमे उम्मीद है दोस्तों आपको हमारा Speech on Childrens Day in Hindi पर लेख पसंद आया होगा| इसे व्हाट्सप्प और फेसबुक पर जरूर शेयर करें और यदि आपका हमारे लेख के लिए कोई सुझाव हो तो उसे निचे कमेंट करके जरूर बताएं| धन्यवाद!

यह भी जरूर पढ़े: Hindi Essay on Mahatma Gandhi

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|