Tongue Twisters in Hindi

मजेदार हिंदी टंग ट्विस्टर्स | Tongue Twisters in Hindi

Best Tongue Twisters in Hindi: नमस्कार! दोस्तों आपका Hindipool पर स्वागत है| हमने आज इस लेख में कुछ मज़ेदार हिंदी टंग ट्विस्टर्स लिखे हैं| यह कुछ ऐसे वाक्य होते हैं जिनको बोलने में इंसान का दिमाग और जीब दोनों चकरा जाते हैं| यह वाक्य बहुत ही मजेदार होते हैं और इन पर खेल भी खेले जाते हैं|

25+ Tongue Twisters in Hindi

Funny Tongue Twisters in Hindi

1.पके पेड़ पर पका पपीता,
पका पेड़ या पका पपीता,
पके पेड़ को पकड़े पिंकू,
पिंकू पकडे पका पपीता

2. कुछ ऊंट ऊंचा,
कुछ ऊंट की पीट ऊंची,
कुछ ऊँचे उठ की पीट ऊँची

3. समझ समझ के समझ को समझो,
समझ समझना भी एक समझ है,
जो समझ समझ के भी ना समझे,
वो मेरे लिए ना समझ है

4. डाली डाली पर नजर डाली,
किसी ने अच्छी डाली,
किसी ने बुरी डाली,
जिस डाली पर मैंने नजर डाली,
वो डाली किसी ने काट डाली

5.चंदू के चाचा ने, चंदू की चाची को,
चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से,
चटनी चटाई

Hardest Tongue Twisters in Hindi

6. भाग्य के भँवर की भूल भुलैया में,
भटक-भटक कर भटका भगोड़ा

7. नटखट नंदू के नटखट नान ने,
नटखट नंदू की नटखट नानी को,
नंद नगर में नदिया किनारे,
नीम के नीचे नागिन दिखाकर मिनी कराई

8. चलते चलते चला चल,
चल चल के चलते रे,
चलते रे चल-चल,
चल चल के चला चल

9. मर हम भी गए मरहम के लिए,
मरहम ना मिला हम दम से गए,
हमदम के लिए हमदम ना मिला

10. गुलाबों के खटर-पटर से तीतर बितर सीताबो,
सीताबो के अगर मगर से उथल-पुथल गुलाबो

Tongue Twisters in Hindi for Kids

11. पते की बात तो सबको पता है,
पर पता नहीं क्यों जिनको पता है वो लापता है

12. डबल बबल गम बबल्स डबल,
डबल बबल गम बबल्स डबल,
डबल बबल गम बबल्स डबल,
डबल बबल गम बबल्स डबल

13. रोड रोलर लोड रोलर,
अपर रोलर लोअर रोलर

14. कच्चा पापड़,
पक्का पापड़,
कच्चा पापड़,
पक्का पापड़

15. अपर रोलर लोअर रोलर,
अपर रोलर लोअर रोलर

Tongue Twisters in Hindi Easy

16. उसके बस में उसका बस है,
उसके ही बस में मेरा भी बस है,
बस मेरे ही बस में ना मेरा बस है,
और ना ही मेरे बस में उसका बस

17. तीतर के दो आगे तीतर,
तीतर के दो पीछे तीतर,
तीतर के दो दायें तीतर,
तीतर के दो बायें तीतर,
बोलो कितने तीतर

18. रात अंधेरी…अंधेरी है रात,
रात्रि रात में…चांदनी के साथ

19. भागे भगोड़ा ऐसा,
जैसे घोड़ा भागे रेस में

20. काला कबूतर…सफेद तरबूज,
काला तरबूज सफेद कबूतर

Short Tongue Twisters in Hindi

21.  वन दो तीन चार फाइव छे सेवन आठ नाइन दस

22. पीतल के पतीले में पपीता पीला पीला

23. खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती है खिड़कियाँ,
खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह

24. मदन, मोहन, मालवीय मद्रास में मछलियाँ मारते मारते मर गए

25. जोजो को खोजो,
खोजो जोजो को,
जो जोजो को ना खोजो,
तो खो जाए जोजो

Funny Tongue Twisters in Hindi For School Students

26. नदी किनारे किराने की दुकान

तो दोस्तों यह थे Tongue Twisters in Hindi हम मुझे पूरी उम्मीद है आपको यह पढ़कर बहुत मजा आया होगा इसे अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप और फेसबुक पर जरूर शेयर करें| धन्यवाद!

यह भी जरूर पढ़ें: 

Hindipool

Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|

View all posts by Hindipool →

Leave a Reply

Your email address will not be published.