वाक्य किसे कहते है, परिभाषा, भेद एवं उदहारण – Vakya Kise Kahate Hain

Vakya Kise Kahate Hain

Vakya Kise Kahate Hain – स्कूल में व्याकरण में कई सारे विषयो के बारे में बच्चो को जानकारी दी जाती है, जैसे Vachan Kise Kahate Hain, Swar Kise Kahate Hain, Varnmala Kise Kahate Hain आदि| यह लेख वाक्य किसे कहते है पर आधारित है|

परीक्षा में अक्सर वाक्य की परिभाषा, भेद और उसके उदहारण पूछे जाते हैं और बच्चे इनका सही से उत्तर करने में सफल नहीं हो पाते हैं, इसलिए आज हमने इस आर्टिकल में बहुत ही सरल भाषा में इस “वाक्य” की पूरी जानकारी दी है जिसे सभी छात्र पढ़कर परीक्षा में अवल आ सकते हैं|

Vakya Kise Kahate Hain in Hindi

वाक्य किसे कहते है?

परिभाषा – शब्दों के समूह को जिनका कुछ भाव अर्थ निकले उन्हें वाक्य कहा जाता है|

जैसे –

  • राहुल और रोहन क्रिकेट खेल रहे हैं|
  • पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं|

वाक्य के भेद एवं प्रकार

  • अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद
  • रचना के आधार पर वाक्य के भेद

यह भी जरूर पढ़े : Vyanjan Kise Kahate Hain

1. अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद

अर्थ के आधार पर वाक्य के निम्न भेद होते हैं:

विधानवाचक वाक्य

जिन वाक्यों से हमे किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो उन वाक्यों को विधानवाचक वाक्य कहते हैं|

जैसे – मेरा नाम राहुल है|

निषेदवाचक वाक्य

जिन वाक्यों से हमे किसी कार्य के पूरा ना होने का भाव स्पष्ट हो उन वाक्यों को निषेदवाचक वाक्य कहते हैं|

जैसे – मेने आज पढ़ाई नहीं की|

प्रश्नवाचक वाक्य

जिन वाक्यों से किसी प्रकार का प्रश्न किया जाता है उन वाक्यों को प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं|

जैसे – तुमने आज खाने में क्या खाया?

विस्मयादिवाचक वाक्य

जिन वाक्यों में आश्चर्य, प्रेम जैसे भाव अचानक से निकले उन वाक्यों को विस्मयादिवाचक वाक्य कहते हैं|

जैसे – वाह! कितना अद्भुत दृश्य है|

आज्ञावाचक वाक्य

जिन वाक्यों में किसी प्रकार की प्राथना की जाए उन वाक्यों को आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं|

जैसे – कृपया लाइन में चले|

इच्छावाचक वाक्य

जिन वाक्यों में किसी प्रकार की इच्छा का बोध होता है उन वाक्यों को इच्छावाचक वाक्य कहते हैं|

जैसे – आशा करता हूँ आपकी यात्रा सफल हो|

संकेतवाचक वाक्य

जिन वाक्यों में किसी वस्तु, स्थान आदि की और संकेत का बोध होता है उन वाक्यों को संकेतवाचक वाक्य कहते हैं|

जैसे – राहुल का घर वहां है|

संदेहवाचक वाक्य

जिन वाक्यों में किसी प्रकार के संदेह का बोध होता है उन वाक्यों को संदेहवाचक वाक्य कहते हैं|

जैसे – क्या राहुल घर आ गया?

2. रचना के आधार पर वाक्य के भेद

रचना के आधार पर वाक्य के निम्न भेद होते हैं:

सरल वाक्य

जिन वाक्यों में केवल एक विधेय होता है, उन वाक्यों को सरल वाक्य कहा जाता है|

जैसे – राहुल पढ़ता है|

संयुक्त वाक्य

जिन वाक्यों के बनने में दो या दो से अधिक सरन वाक्यों का इस्तेमाल किया जाए, उन वाक्यों को संयुक्त वाक्य कहा जाता है|

जैसे – राहुल काम करके अपने घर चला गया|

मिश्रित वाक्य

जिन वाक्यों में एक उपवाक्य होता है, और दूसरा वाक्य पहले उपवाक्य पे निर्भर होता है, उन वाक्यों को मिश्रित वाक्य कहा जाता है|

जैसे – में जब घर से निकला, वर्षा शुरू हो गयी|

हम आशा करते हैं हमारे द्वारा लिखा गया Vakya Kise Kahate Hain पर आर्टिकल आपके लिए सहायक पूर्वक रहा होगा| इस लेख को व्हाट्सप्प और फेसबुक पर शेयर करना ना भूले| धन्यवाद!

Hindipool: Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|