जानिये अखरोट के फायदे और नुकसान – All About Walnut In Hindi

Walnut In Hindi

Know All About Walnut In Hindi: नमस्कार दोस्तों! HINDIPOOL में आपका स्वागत है| आज हम आपको Walnut जिसे हिंदी में अखरोट कहा जाता है से, जुडी सारी जानकारी देंगे जैसे इसके लाज़वाब फायदे और नुक्सान के बारे में भी पढ़ेंगे |

क्या आप जानते हैं ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिये कितने लाजवाब होते है? अगर नहीं तो आज आप हमारा ये आर्टिकल पढ़ने के बाद जान जायेंगे| आपने कई सारे ड्राई फ्रूट्स के नाम सुने होंगे जैसे की किशमिश, काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता आदि| इन् सभी में पोषक तत्व कूट-कूट के भरे होते है| आज हम इन् में से एक ऐसे ड्राई फ्रूट्स की बात करने जा रहे हैं जिसको पावरहाउस भी कहते है| इस ड्राई फ्रूट का नाम अखरोट है| 

अखरोट क्या होता है? – What is Walnut in Hindi

अखरोट एक ड्राई फ्रूट है| इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं इसका इस्तेमाल कई सारी चीजों में किया जाता है जैसे केक बनाने में कूकीज में और भी ढेर सारी चीज़ो में अखरोट का उपयोग किया जाता है क्योकि अखरोट, गुणो का भण्डार है इसके गुणो को जानने के लिए हमारा आर्टिकल आगे पढ़े| अखरोट, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामि-मिनरल्स से भरपूर होता है यह सिर्फ हमारे मानसिक विकास के लिए ही नहीं बल्कि हमारे शरीर के लिए भी बहुत लाभदायक होता है| 

पोषक तत्वो की मात्रा 100 ग्राम्स अखरोट में

  • प्रोटीन – 16.67 ग्राम्स
  • सैचुरेटेड फैट – 6.7 ग्राम्स
  • कार्बोहाइड्रेट्स – 13.33 ग्राम्स
  • शुगर – 3.3 ग्राम्स
  • कैल्शियम – 100 मिलीग्राम्स
  • ऊर्जा – 667 Kcal
  • आयरनम – 2.4 मिलीग्राम्स

अखरोट के फायदे – Benefits of Walnut in Hindi

आप सभी यह तो जान ही चुके हैं की अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है तो आइए अब इसके कुछ लाभदायक फायदे भी जान लेते हैं अपने स्वास्थ्य पर और देखते हैं किस प्रकार यह हमारे शरीर स्वस्थ बनाने में मदद करता हैं: 

1. अखरोट के फायदे दिमाग के लिए

 अखरोट का सेवन करना हमारे दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है|  इसके अंदर भरपूर मात्रा में ओमेगा 3  फैटी एसिड मौजूद होता है| जो हमारे दिमाग के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है और यादाश्त में भी सुधार लाता है|

2. अखरोट के फायदे कैंसर के लिए

कैंसर एक बहुत ही बड़ी और खतरनाक बीमारी है|  रिसर्च के द्वारा मालूम पड़ा है कि अगर हम अखरोट का सेवन प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा करते हैं तो इससे कैंसर जैसी बड़ी बीमारी को टाला जा सकता है| अखरोट में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को कई बीमारियों या रोगो से बचाते हैं|अखरोट का रोज़ सेवन करने से कई सारी बीमारियाँ हमारे शरीर को छू भी नहीं सकती| 

3. अखरोट के फायदे हड्डियों के लिए

अगर आप चाहते हैं की आपकी हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहे तो अखरोट का सेवन करना आपके लिए सबसे  उचित उपाए है अखरोट में कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान होती है और हमारी हड्डियों के मजबूत होने के कारण हमारे शरीर में हड्डी की बिम्मरियों का खतरा कम हो जाता है| अखरोट में एक अल्फा-लिनोलेनिक नाम का एक एसिड होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता हैं| 

4. अखरोट के फायदे वजन कम करने के लिए

सभी लोगों को यही लगता है अखरोट बहुत भारी होते हैं इसको खाने से हमारा वजन बढ़ जाएगा परंतु यह सत्य नहीं है असलियत में देखा जाए तो अखरोट वजन घटाने में मदद करता है इसमें कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं सही मात्रा में| ये रिसर्च द्वारा पाया गया है की अखरोट के सेवन करने से मोटापे को कम किया जा सकता है और वजन भी घटाया जा सकता है|

5. अखरोट के फायदे गर्भवती महिलाओं के लिए

अखरोट का सेवन करना गर्भवती महिलाओ के लिए बहुत ज्यादा लाजवाब होता है इसमें मौजूद पोषक तत्व जब बच्चे तक पहुंचते हैं तो वह बच्चे के मानसिक विकास में मदद करते हैं और बच्चों को स्वस्थ रखते हैं| अखरोट में कई सारे ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो गर्भवती महिलाओ के लिए बहुत जरुरी होते हैं| 

6. अखरोट के फायदे बालों के लिए

अखरोट का सेवन करने से हमारे बालो में मजबूती बढ़ती हैं| अखरोट में ओमेगा और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, यह हमारे बालो को मजबूत बनाने में सहायता करते है और अगर आप बालो के झड़ने से परेशन हैं और उससे रोकना चाहते हैं तो आप अखरोट के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं|

इतना ही नहीं अखरोट के और भी कई सारे फायदे होते हैं:

  • यह हमारे में ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है|
  • यह हमारे में दिल को स्वस्थ रखने में सहायता करता है|
  • अखरोट का सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है|
  • इसका सेवन करना हमारी त्वचा के लिए भी शानदार होता है|

अखरोट कैसे खाएं

  1. अखरोट को खाने का सबसे अच्छा तरीका है इसे रात को पानी में भिगोड़े और सुभे उठके खले|
  2. रात में सोने से पहले हम दूध के साथ 2-3 अखरोट खा सकते हैं|
  3. हम अखरोट को सलाद के साथ भी खा सकते हैं|
  4. हमे अखरोट के 2-3 टुकड़ो को केले का शेक बनाते वक़्त उसमें डालके भी खा सकते हैं|

अखरोट के नुकसान – Side Effects of Walnut in Hindi

हर चीज़ का सेवन एक सिमित मात्रा में करना चहिये वरना उसके कई नुक्सान हो सकते हैं, ऐसे ही कुछ नुक्सान अखरोट के भी हैं, आइये देखते हैं:

  1. अगर अखरोट का सेवन गर्भवती महिलाओ द्वारा अधिक मात्रा में किया जाता है तो ये उनका वजन बढ़ सकता है जोकि सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है|
  2. अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करने से एलर्जी भी हो सकती है|
  3. इससे ज्यादा खाने से त्वचा पे रैशेज भी हो सकते हैं|
  4. इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सूजन भी आ सकती है|

यह भी जरूर पढ़े

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ’S

एक किलो अखरोट कितने के आते हैं?

अखरोट का मूल्य उसकी क्वालिटी पे निर्भर करता है, low क्वालिटी में 1 kg अखरोट 120 और बहुत अच्छी क्वालिटी वाले 1500 रूपए तक के आते हैं|

अखरोट शुक्राणु के लिए लाभ?

अखरोट आपके शुक्राणु को बढ़ाने में मदद करता है|

Hindipool: