Essay on Baisakhi in Hindi

बैसाखी त्यौहार पर निबंध – Essay on Baisakhi in Hindi

Essay on Baisakhi in Hindi – हेलो दोस्तों आज हमने बैसाखी पर निबंध लिखा है| बैसाखी पंजाबियों का एक मुख्य त्यौहार होता है और यह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है| इस लेख में हमने बैसाखी क्यों मनाया जाता है? कैसे मनाया जाता है? और इस त्यौहार की क्या महत्वता होती है, बताया है, हम उम्मीद करते हैं आपको निबंध पसंद आए, तो चलिए शुरू करते हैं|

बैसाखी त्यौहार पर निबंध – Essay on Baisakhi in Hindi

प्रस्तावना

बैसाखी, सिखों का एक प्रमुख त्योहार है| बैसाखी को वैसाखी के नाम से भी जाना जाता है यह त्यौहार प्रमुख तौर से सिखों का त्यौहार होता है और यह सिखों या पंजाबियों के रहने वाले मुख्य क्षेत्र जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ आदि जैसे शहरों में बहुत ही विशेष तौर से धूमधाम से मनाया जाता है| यह त्यौहार हर वर्ष 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है|

बैसाखी का त्यौहार क्यों मनाया जाता है

इस त्यौहार को मनाने के पीछे सभी धर्मो की अपनी अपनी वजह होती है, हिंदू धर्म के लोगों के लिए यह नववर्ष की खुशी में मनाया जाता है, किसान इस त्यौहार को फसल कटाई की खुशी में मानते है, और सिख इस त्यौहार को फसल कटाई, नवर्ष के साथ साथ, भाईचारे, एकता और हम सब एक है की भावना को दर्शाने के लिए मानते हैं|

बैसाखी का त्यौहार कैसे मनाया जाता है?

इस त्यौहार को हिन्दू धर्म के लोग पूजा पाठ करके, और भगवान् को भोग लगाके मानते हैं, और वही सिख इस त्यौहार को बड़े ही धूम धाम से और जोर शोर से भांगड़ा और गिद्दा करके मानते हैं, इस दिन सभी सीखो के घरो में तरह तरह से स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते हैं और गुरुद्वारों में भी लंगर लगवाया जाता है, इस दिन दुनिया के सभी गुरुद्वारों में बहुत ज्यादा भीड़ पाई जाती है| इस दिन सभी वस्त्र धारण करते हैं और इस त्यौहार को अपने भाई बंधुओ के साथ एकता की भावना से जोरो शोरो से मनाते हैं|

बैसाखी की महत्वता

यह त्यौहार हमारे सिख भाइयो में भाईचारे की भावना को बढ़ाता है, और सभी को यह एहसास दिलाता है हम सब एक है| इस दिन सभी एक साथ नाचते हैं, गाते और धूम धाम से इस पर्व की खुशियां मनाते हैं| इस दिन कई लोग पवित्र नदियों जैसे गंगा आदि में स्नान के लिए भी जाते हैं|

हमें उम्मीद करते हैं आपको हमारा बैसाखी त्यौहार पर निबंध – Essay on Baisakhi in Hindi पसंद आया होगा इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले और यदि आपका हमारे लेख से जुड़ा कोई भी सवाल या सुझाव है तो उसे नीचे कमेंट में जरूर बताएं| धन्यवाद!

Hindipool

Rahul हिंदी ब्लॉग इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों में से एक हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई, टेक्नोलॉजी, आदि विषय में असीम रूचि होने के कारण, इन्होने ब्लोग्स के जरिये लोगो की मदद करके अपना करियर बनाने का एक अनोखा एवं बेहतरीन फैसला लिया है|

View all posts by Hindipool →

Leave a Reply

Your email address will not be published.